SCO मंच की सबसे ताकतवर तस्वीर जिसने अमेरिका को भारत से दोस्ती की दिलाई याद

Share Politics Wala News

#politicswala report

Most powerful Photo of world order-भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर संदेश जारी कर वाशिंगटन और भारत के बीच स्थायी मित्रता की सराहना की है।

ठीक उसी समय भारत स्थित अमेरिकी दूतावास X पर अपनी पोस्ट साझा करता है जब विश्व में प्रधानमंत्री मोदी पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में गले मिलते और कार में एक अनोखी सवारी कर रहे थे।

तियानजिन में अपनी द्विपक्षीय वार्ता कर रहे थे।

ठीक उसी समय एक तस्वीर वायरल होती है जिसने वर्ल्ड आर्डर की शक्ल बदल दी।

SCO मंच की सबसे ताकतवर तस्वीर जिसने अमेरिका को भारत से दोस्ती की दिलाई याद

 

अमेरिकी दूतावास ने अपनी पोस्ट में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत की साझेदारी नई ऊंचाईयों को छूती जा रही है।

ये 21वीं सदी का एक परिभाषित संबंध है। इस महीने हम लोगों, प्रगति और संभावनाओं पर प्रकाश डाल रहे हैं जो हमें आगे बढ़ा रहे हैं।

नवाचार, उद्यमिता से लेकर रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों तक यही हमारे दोनों देशों की जनता के बीच स्थायी मित्रता है।

यानी अब अमेरिका की तरफ से मित्रता की बात की जा रही है। इस पोस्ट की टाइमिंग बेहद ही अहम है।

यह संदेश ऐसे समय में आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में गले मिलते और कार में एक

अनोखी सवारी करते देखे जाने के बाद तियानजिन में अपनी द्विपक्षीय वार्ता कर रहे थे।

पोस्ट के साथ ही दूतावास ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की एक तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर पर लिखा था कि हमारे दोनों लोगों के बीच स्थायी मित्रता हमारे सहयोग का आधार है और हमें आगे बढ़ाती है।

हम अपने आर्थिक संबंधों की जबरदस्त क्षमता का एहसास करते हैं।

यह पोस्ट तियानजिन से आई उन बेहद प्रचारित तस्वीरों के कुछ ही घंटों बाद आई है जिनमें मोदी पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ टहलते और बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *