Bihar Voter Adhikar Yatra: बिहार में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा लगातार रफ्तार पकड़ रही है।
11वें दिन मंगलवार को राहुल गांधी ने दरभंगा से अपनी यात्रा की शुरुआत की।
इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। बुलेट पर भाई-बहन की जोड़ी नजर आई।
राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को बुलेट बाइक पर बैठाया और कार्यकर्ताओं के बीच बाइक रैली निकाली।
उनके पीछे लाल टी-शर्ट में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी नज़र आए।
बुलेट पर भाई-बहन की जोड़ी, स्टालिन भी शामिल
बिहार में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा जारी है।
11वें दिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राहुल ने बुलेट पर बैठाकर बाइक रैली निकाली।
बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी बाइक रैली में शामिल रहे।
राहुल और प्रियंका गांधी को देखने के लिए दरभंगा में कांग्रेस समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
वोटर अधिकार यात्रा को लेकर दरभंगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
ढ़ोल नगाड़ों के साथ राहुल गांधी का स्वागत हुआ, उनकी एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता इंतजार करते दिखे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि मिथिलांचल की धरती पर राहुल और प्रियंका का आना लोगों में उत्साह और उम्मीद जगाने वाला है।
इस दौरान एक और खास चेहरा जुड़ा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मुजफ्फरपुर में इस यात्रा में शामिल हुए।
— Congress (@INCIndia) August 27, 2025
जब आधी कांग्रेस मेरे खिलाफ थी- राहुल गांधी
यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक किस्सा सुनाया।
उन्होंने कहा कि जब मैं कुछ मन बना लेता हूं तो वो काम करके ही मानता हूं।
राहुल बोले- मैंने कहा था जमीन अधीकरण बिल होगा।
आधी कांग्रेस पार्टी उस समय मेरे खिलाफ खड़ी हो गई थी।
सब ने कहा था आप करो जो आपको करना है, पर मैने करवाया।
BJP-NDA कुछ भी कर ले, कामयाब नहींं होगी
इस मौके पर तेजस्वी यादव ने भाजपा और एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा, जनता का पूरा आशीर्वाद हमारे साथ है।
वोट की चोरी की कोशिश हो रही है, लेकिन जनता जागरूक है और अपने अधिकार की रक्षा करेगी।
आने वाले चुनाव में भाजपा-एनडीए चाहे जितना जोर लगाए, वो नाकामयाब रहेगी। NDA का मतलब है – ‘नहीं देंगे अधिकार।’
4 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा
वोटर अधिकार यात्रा शाम 4 बजे मुजफ्फरपुर के गायघाट पहुंचेगी।
यात्रा चार विधानसभा सीटों गायघाट, बोचहां, मीनापुर और औराई से निकलेगी।
इन चार सीटों के अलावा नगर विधानसभा का बड़ा हिस्सा भी इस यात्रा से प्रभावित होगा।
नगर सीट फिलहाल कांग्रेस के कब्जे में है और यहां से विजेंद्र चौधरी विधायक हैं।
मुजफ्फरपुर के बाद यह यात्रा रात में सीतामढ़ी पहुंचेगी।
राहुल गांधी यात्रा के दौरान लगातार लोगों से मिल रहे हैं और संवाद कर रहे हैं।
कांग्रेस के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
केंद्र और राज्य सरकारों पर वोट की चोरी रोकने का दबाव बनाना है।
You may also like
-
अंबानी के पैसों से होगा, अमेरिका में $300 अरब की ऑयल रिफाइनरी का निर्माण…
-
वायरल गर्ल मोनालिसा ने की एक मुस्लिम लड़के से शादी, मध्यप्रदेश से है खास कनेक्शन!
-
संसद कैंपस में प्रदर्शन- नरेंदर भी गायब.. सिलेंडर भी गायब…!
-
एमपी में LPG पर मंत्री का बयान, स्टॉक पर्याप्त.. पर ईंधन अपनाने की सलाह
-
“थरूरिज्म” की राजनीति: भाषा, विचार और संवाद से बनी शशि थरूर की अलग पहचान
