Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक बेहद चिंताजनक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
मामला चंद्रनगर इलाके का है, जहां भाजपा नेता श्रीराम दुबे और उसके भाई दीपक दुबे ने बुजुर्ग पुजारी की सरेआम बेरहमी से मारपीट की गई।
घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है, जब 60 वर्षीय पुजारी महेंद्र नायक को सरेआम लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
बताया जा रहा है कि मारपीट इतनी बर्बर थी कि आसपास की भीड़ भी स्तब्ध रह गई और कोई बीच-बचाव नहीं कर पाया।
घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानें क्या है पूरा मामला
घटना उस वक्त हुई जब पुजारी महेंद्र नायक अपनी भैंस को गांव के रास्ते से निकाल रहे थे।
उसी दौरान भैंस, दीपक दुबे की बाइक से टकरा गई और वह गिर पड़ा।
इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और दीपक दुबे ने अपने बड़े भाई श्रीराम दुबे को बुला लिया।
मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों ने पुजारी की लाठी-डंडों से बर्बरतापूर्वक पिटाई कर दी।
चश्मदीदों के अनुसार, मारपीट इतनी हिंसक थी कि वहां मौजूद लोग भी कुछ नहीं कर पाए और स्तब्ध होकर देखते रहे।
पीड़ित पुजारी महेंद्र नायक हाल ही में हर्निया ऑपरेशन के बाद घर में आराम कर रहे थे।
हमले में उनके पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनकी हालत और खराब हो गई है।
उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
वीडियो वायरल, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी मिली।
एसपी अगम जैन ने तुरंत संज्ञान लिया और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने जांच के आदेश जारी किए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ चंद्रनगर पुलिस चौकी में धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
वहीं, घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द हिरासत में लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है क्योंकि आरोपी श्रीराम दुबे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं।
यह पहली बार नहीं है जब जनप्रतिनिधियों या उनके परिजनों के खिलाफ ऐसी गुंडागर्दी की शिकायतें आई हो।
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाइयों का गांव में लंबे समय से दबदबा रहा है और ये पहले भी कई बार इसी तरह की हरकतों में शामिल रहे हैं।
बहरहाल, ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में आक्रोश जताया है और पुजारी को न्याय दिलाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि अगर आरोपी राजनीतिक रसूखदार न होते, तो अब तक गिरफ्तारी हो चुकी होती।
You may also like
-
सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति
-
मध्य प्रदेश पुलिस में अब ऑनलाइन ही मिलेगी छुट्टी, ऑफलाइन आवेदन पर पूरी तरह लगी रोक
-
इंदौर की युवती का आरोप, उज्जैन में चलती कार में गैंगरेप; 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
-
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को ₹624 करोड़ की सौगात, नलखेड़ा में बनेगा 108 फीट ऊंचा मां बगलामुखी देवी-लोक
-
एमपी हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज, संख्या बढ़कर 45 होगी; सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
