#politicswala Report
पुरी। ओडिशा के पुरी की रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के बाद भगदड़ मच गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा घायल हैं। इनमे कुछ की हालत गंभीर है।
मालूम हो कि जगन्नाथ ,बलभद्र और सुभद्रा के रथों को उनकी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर के सामने 9 दिन के लिए खड़ा कर दिया जाता है। यहां बलभद्र और सुभद्रा के रथ पहले पहुंच चुके थे। जगन्नाथ रथ बाद में पहुंचा, जिससे लोगों में उसके दर्शन करने की होड़ लग गई।
इसी दौरान भगदड़ मची, जिसमें गिरने से कई लोग कुचल गए। घटना के समय वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं था। हादसे में मारे गए लोगों के नाम बसंती साहू (36), प्रेमकांति महांति (78) और प्रभाती दास हैं।
इससे पहले शुक्रवार (27 जून) को देवी सुभद्रा के रथ के आसपास भीड़ का दबाव बढ़ने से 625 से ज्यादा श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई थी। प्रशासन के मुताबिक 70 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रथयात्रा शुक्रवार को शुरू, रविवार को पूरी हुई
पुरी में शुक्रवार (27 जून) को शाम 4 बजे भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हुई थी। सबसे पहले भगवान बलभद्र का रथ खींचा गया। इसके बाद सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ खींचे गए। पहले दिन बलभद्र का रथ 200 मीटर तक खींचा गया, सुभद्रा-भगवान जगन्नाथ के रथ भी कुछ दूरी तक खींचे गए।
शनिवार को फिर 10 बजे फिर रथयात्रा शुरू हुई। भक्तों ने तीनों रथों को खींचना शुरू किया। सुबह 11.20 बजे भगवान बलभद्र का रथ तालध्वज और दोपहर 12.20 बजे देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ और इनके बाद भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ 1.11 बजे गुंडिचा मंदिर पहुंच गया है।
You may also like
-
AK-47 बनाने वाली कंपनी का भारत में बड़ा कदम, अब बनाएगी एंटी-ड्रोन शॉटगन
-
Driving Licence Rules: DL बनवाना हुआ मुश्किल! नए नियमों में सख्ती और छूट, जानें क्या बदला
-
अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत की तैयारी, सेवा के दौरान शादी की अनुमति देने पर विचार
-
राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
-
भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च
