विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा-समय आने पर सब बेनकाब होगा
#politicswala report
Tej Pratap Yadav: RJD से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 4-5 लोगों ने उनके निजी जीवन को बर्बाद करने की साजिश रची है। इन्ही
लोगों से मुझे जान को खतरा है। तेज प्रताप ने कहा ‘मुझे जान का खतरा है, सुरक्षा चाहिए। ‘
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है।
RJD और परिवार से अलग किए जाने के बाद पहली बार एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने साफ कहा ‘हमें अपनी जान का खतरा है, हमारे दुश्मन हर तरफ फैले हैं। मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, वरना कुछ भी हो सकता है। ’
तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया. ‘चार-पांच लोग जो मुझे लंबे समय से घेरने की साजिश रच रहे थे,
उन्होंने मिलकर मेरी निजी ज़िंदगी को बर्बाद करने की ठानी थी। अब मैं उन्हें छोड़ने वाला नहीं हूं।
तेज प्रताप को जान का खतरा, सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार कहा-कुछ भी हो सकता है।
सीएम नीतीश से की ये अपील
लालू यादव के बड़े पुत्र ने कहा, “मेरे निजी जीवन पर लोगों ने सवाल किया। ये कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमारे दुश्मन हर जगह लगे हुए हैं। मेरी जान को खतरा है।
मैं तेज प्रताप हूं, झुकने वाला नहीं
तेज प्रताप ने कहा कि पार्टी से निकाले जाने का फैसला किसी एक व्यक्ति का नहीं था, बल्कि एक पूरा समूह इसके पीछे था। ‘कुछ लोग सोचते हैं कि मुझे अकेला करके दबा देंगे, लेकिन मैं तेज प्रताप हूं, झुकने वाला नहीं। जनता के बीच जाऊंगा, वही मेरी लड़ाई लड़ेगी और फैसला सुनाएगी। ’
समय आने पर सब बेनकाब होगा
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो फिलहाल उन चेहरों के नाम नहीं लेना चाहते जो साजिश में शामिल रहे हैं, लेकिन समय आने पर उन सभी को जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन जो भी पापी हैं उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। मैं जनता की अदालत में जाऊंगा, वहां से न्याय पाऊंगा। ’
फिर मत कहना बताया नहीं
तेज प्रताप ने कहा, “अब बात राजनीति की नहीं, सुरक्षा की है। सरकार को मेरी सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। कुछ लोग मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। मैं यह पहले ही बता रहा हूं, ताकि बाद में कोई कह न सके कि जानकारी नहीं थी। ’
हमारे दुश्मन सभी जगह लगे हुए हैं
तेज प्रताप इस बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम यह कहना चाहते हैं कि हमारी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमको अपने जान के उपर खतरा है। हमारे दुश्मन सभी जगह लगे हुए हैं। जो लोग भी चार पांच लोग मिलकर हमारे निजी जीवन को बर्बाद करने पर तुले हैं तो हम उनको बख्शेंगे नहीं। 4-5 लोगों ने मिलकर हमको घर और परिवार से निकलवाने का काम किया है। हम किसी को छोड़ेंगे नहीं।
मेरे साथ अन्याय हुआ है
तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि जिस तरीके से मेरे निजी जीवन के बारे में न्यूज में चला है। अगर कोई उसमें कूदना चाहता है तो हमसे वो फरिया लेगा। हम किसी से डरते नहीं है। डंके की चोट पर काम करते हैं। समय आने पर हम नाम देंगे। अभी उनके नाम को सस्पेंस में रहने दीजिए। इसलिए मैं आज आपके माध्यम से पूरी बिहार की जनता को बताना चाहता हूं कि मेरे साथ अन्याय हो रहा है। कौन लोग अन्याय कर रहे हैं यह बिहार की जनता ने देखा है। सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे साथ अन्याय हुआ है। सबने देखा है।
बिहार विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे
इस साक्षात्कार में तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम अपनी पार्टी क्यों बनाएंगे। हम जनता के बीच जाएंगे। लोग पार्टी बनाकर ही चुनाव लड़ते हैं क्या…हम पार्टी नहीं बनाएंगे लेकिन जनता के बीच जाएंगे। हम विधायक हैं अभी। हसनपुर की जनता ने हमको कुछ गुण देखकर ही चुना है। जो जनता का दर्द समझेगा वहीं ना असली नेता या असली खलनायक जनता के बीच जाएगा। हम क्यों नहीं लड़ेंगे…ल़ड़ेंगे चुनाव…कोई रोक लेगा क्या हमको। आज जो हमारी पारिस्थिति है उसमें कोई मेरा साथ नहीं दे रहा है।
तेज प्रताप यादव ने इस दौरान अपने पिता लालू प्रसाद यादव औऱ तेजस्वी यादव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरे पिता को मेरी भी आयु लग जाए।
तेजस्वी को लेकर कहा कि बड़ा भाई होने के नाते छोटे भाई को मेरा आशीर्वाद है।
बड़ा भाई सिर्फ छोटे को आशीर्वाद दे सकता है। उसका जीवन सफल हो हम उनको आशीर्वाद देंगे।
तेज प्रताप यादव का एक पोस्ट हुआ था वायरल
कुछ समय पहले तेज प्रताप यादव का एक पोस्ट उनके फेसबुक अकाउंट से वायरल हुआ था।
इसमें तेज प्रताप यादव की एक फोटो थी जिसमें वो अनुष्का यादव नाम की एक महिला के साथ नजर आए थे।
तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट के जरिए अनुष्का से अपना इजहार-ए-इश्क किया था।
उन्होंने बताया कि दोनों कई सालों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था।
तेज प्रताप यादव ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था और उनके फोटो को एडिट किया गया था।
इधर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने इसपर कड़ा ऐक्शन लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए बाहर निकाल दिया था।
You may also like
-
प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री काश्यप
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को इंदौर में करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
-
वेस्टर्न रीजन में सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस के लिए प्रदेश को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान : ऊर्जा मंत्री तोमर
-
RBI का बड़ा एक्शन: इस बैंक के ग्राहक ₹5,000 से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे, जानें पूरा मामला
-
मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
