#politicswala report
-केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन
-प्रसिद्ध कलाकारों की होगी प्रस्तुति
-26 फरवरी से 30 जून तक 125 दिन चलने वाले विक्रमोत्सव में कई कार्यक्रम होंगे।
-विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के एप का लोकार्पण भी किया जा रहा है।
-प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान सम्राट विक्रमादित्य राष्ट्रीय सम्मान एवं तीन राज्य स्तरीय सम्राट विक्रमादित्य शिखर सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
उज्जैन। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी को 125 दिन चलने वाले विक्रमोत्सव का आगाज उज्जैन में होगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ दशहरा मैदान पर शाम 7 बजे से होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री आनंदन शिवमणि, हंसराज रघुवंशी और शिवा-दल भोपाल की प्रस्तुति भी होगी।
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया विक्रमोत्सव के तहत मध्यप्रदेश में सभी प्रमुख 51 महाशिवरात्रि मेलों का समारंभ, सिंहस्थ 2028 की रूपरेखा का लोकार्पण भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री आनंदन शिवमणि एवं हंसराज रघुवंशी और शिवादल की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। इसी दिन विक्रम व्यापार मेला, वस्त्रोद्योग, हाथकरघा उपकरणों की प्रदर्शनी, जनजातीय शिल्प, पारम्परिक व्यंजन एवं जनजातीय परंपरागत चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।
26 फरवरी से 30 जून तक 125 दिन चलने वाले विक्रमोत्सव में प्रदर्शनी, वेद अंताक्षरी, संगीत, नृत्य, नाटक, चित्र, मूर्तिकला, पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शामिल है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विज्ञान समागम, अंतर्राष्ट्रीय इतिहास समागम, भारतीय बोलियों व हिन्दी भाषाई अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पुस्तकों के प्रकाशन भी होगा। इस समारोह में प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान सम्राट विक्रमादित्य राष्ट्रीय सम्मान एवं तीन राज्य स्तरीय सम्राट विक्रमादित्य शिखर सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
विक्रमोत्सव का प्रथम चरण 26 फरवरी शिवरात्रि से सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा (30 मार्च) को सम्पन्न होगा। 30 मार्च को शिप्रा तट पर अलंकरण समारोह और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल की सांगीतिक प्रस्तुति होगी।
You may also like
-
साक्षात्कार … मैं सिर्फ अखिलेश से मिलूंगा….. जब मेरी पत्नी ईद पर अकेली रो रही थी, तो क्या कोई भी आया ?’
-
#BiharElection… औरतों के नाम खूब कटे, नीतीश की चिंता बढ़ी
-
सपा में फिर एकजुटता का संदेश: जेल से छूटने के बाद आजम खान-अखिलेश यादव की पहली मुलाकात
-
UN में भारत ने बंद की पाक की बोलती: कहा- जिनकी सेना 4 लाख महिलाओं से दुष्कर्म करे, उन्हें दूसरों को सिखाने का हक नहीं
-
रायबरेली मॉब लिंचिंग: राहुल गांधी बोले- यह एक इंसान की नहीं बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या