भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी पूरी तरह से बदल गई है. पार्टी ने राजनीति के सारे रंग-ढंग, बुराइयां अपना ली है. खुद को मिस्टर क्लीन बताने वाले शिवराज के एक मंत्री हत्या के मामले में फरार है. शिवराज कैबिनेट में मंत्री लाल सिंह आर्य की मुश्किलें कम होती नहीं लग रही हैं। माखनलाल जाटव हत्याकांड में आरोपी मंत्री लाल सिंह का गिरफ्तारी वारंट लेकर भिंड पुलिस भोपाल स्थित उनके बंगले पर पहुंची। उन्होंने गिरफ्तारी वारंट तामील कराने के बाद पूरे बंगले की तलाशी ली। भिंड पुलिस मंत्री आर्य की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
चार दिन से बंगले में नहीं आये मंत्री
भिंड पुलिस ने मंत्री के आवास पर सुरक्षा गार्ड से सवाल किए। मंत्री लाल सिंह आर्य कबसे नहीं हैं बंगले पर। इस पर गार्ड ने जवाब दिया, 4 दिन से नहीं आये है मंत्री। पुलिस की विशेष टीम ने स्टाफ को लेकर भी सवाल किए। इस पर गार्ड ने कहा, 4 दिन से ही मंत्री के स्टाफ कर्मचारी भी नहीं आए हैं।
मंत्री के बंगले पर पंचनामा
भिंड पुलिस ने मंत्री के बंगले में ही पंचनामा बनाया। उन्होंने लिखा मंत्री बंगले पर भी नही है मौजूद। इसके बाद गार्ड के हस्ताक्षर लिए। 19 दिसम्बर त
लाल सिंह आर्य को कोर्ट में पेश होना है।
5 दिसंबर को जारी हुआ गैर जमानती वारंट
वर्ष 2009 में भिण्ड जिले के गोहद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की हत्या के मामले में अदालत ने पांच दिसंबर को आर्य के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वर्तमान में आर्य फरार हैं।
You may also like
-
मैं 19 की पति 40 का वैवाहिक सुख नहीं … अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी इजाजत
-
ईरान जंग का असर: भारत में पानी और दारु की बोतलें भी महंगी !
-
जिहादी मानसिकता भारत को आंतरिक समर्थन के लिए परेशान कर रही है….
-
चुनावों में मुफ़्त में पैसे बांटने का चलन.. देश के वास्तविक मुद्दे खा जाएगा..!
-
नरोत्तम को हराने वाले दतिया विधायक राजेंद्र भारती को जेल, दतिया में हो सकता है उपचुनाव
