नई दिल्ली । टाटा समूह के चेयरमैन ए चंद्रशेखरन ने जी-20 के आधिकारिक बिजनेस डायलॉग बी-20 को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मौजूदा समय में विकास के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है। उन्होंने कहा महत्वपूर्ण बात यह हे कि भारत की विकास यात्रा जल्दी ही दुनिया का भविष्य तय करने में अहम भूमिक निभाएगी। इसके साथ उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता को कहा कि यह दिखाता है कि भारत ने राष्ट्र के रूप में क्या प्राप्त किया है। एन चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत डिजिटल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनर्जी और वैल्यू सप्लाई चेन जैसे बड़े बदलावों में अहम भूमिका निभाएगा। भारत की विकास यात्रा दुनिया का भविष्य तय करने में अहम भूमिक निभाएगी।
बिजनेस-20 है बी20 का पूरा नाम
उल्लेखनीय है कि बी20 का पूरा नाम बिजनेस-20 है। यह जी-20 का आधिकारिक बिजनेस डायलॉग है। यह सबमिट दिल्ली में 25 अगस्त से शुरू हो गया है और 27 अगस्त तक चलेगा। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बी20 सबमिट इंडिया 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया में विकास के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है। यह ऐसे समय पर है। जब वैश्विक अर्थव्यवस्था ब्याज दरों में बढ़ोतरी और पब्लिक डेट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मुश्किलों का सामना कर रही है।
तीन तरह के बदलावों से गुजर रही दुनिया
एन चंद्रशेखरन ने कहा कि दुनिया इस समय तीन तरह के अहम बदलावों से गुजर रही है। पहला डिजिटल और आर्टिफिसियल बदलाव, दूसर एनर्जी में बदलवा और तीसरा ग्लोबल सप्लाई चेन में बदलाव है। भारत इन तीनों कैटेगरी में लीड करने के लिए पूरी तरह से सही पोजीशन में है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 दिखाता है कि भारत ने एक राष्ट्र के रूप में क्या प्राप्त किया है। यह लंबे समय से एक आकांक्षा का प्रतीक रहा है, लेकिन अब ये उपलब्धि के रूप में बदल गया।
You may also like
-
₹2,000 से ₹50,000 तक UPI पर कितना लगेगा चार्ज? 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
-
दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का नोटिस, 7 दिन में मांगी माफी
-
PM Modi Birthday: वेतन आयोग से पेंशन तक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये 5 बड़े फैसले
-
AI-171 हादसे की जांच पर उठे सवाल, FAS ने AAIB से तकनीकी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की
-
मास्टर सर्कुलर्स और सतर्कता मैनुअल 2026 पर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम
