पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने आज ट्वीट कर बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. तेज प्रताप ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार को सलाह देते हुए लिखा है, नीतीश कुमार भागवत गीता लेकर वृंदावन चले जाएं. सारा इंतजाम वो कर देंगे.मालूम हो कि जिस तरीके से नीतीश कुमार ने करीब चार महीने पहले महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ मिलकर नयी सरकार बनाने का फैसला लिया, उसको लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्य नीतीश कुमार और भाजपा पर लगातार हमलावर है. इसी कड़ी में लालू प्रसाद के दोनों पुत्र तेज प्रताप और तेजस्वी भी सोशल मीडिया के साथ ही अनेक मंचों में नीतीश कुमार पर लगातार हमला बोल रहे है. 
You may also like
-
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रेश में निधन: कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट
-
जम्मू के डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल, गाड़ी में 21 जवान थे मौजूद!
-
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार निजी स्टील प्लांट में हुआ भीषण ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत!
-
ग्रेटर नोएडा: सड़कें जान ले रही हैं, पुल जान ले रहे हैं… ग्रेटर नोएडा में युवा इंजीनियर की मौत पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला
-
नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष: मोदी ने पहनाई माला बोले—मैं कार्यकर्ता हूं, अब नेतृत्व उनके हाथ में है!
