भोपाल. राजनीति में नेताओं को जो कुछ न करना पड़े सो थोड़ा है, अब देखिए न सिंधिया राजघराने से नाता रखने वाले कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिधिया का शादी की सालगिरह का दिन सियासत के नाम रहा। सिधिया की बुधवार को शादी की 24वीं सालगिरह का था, मगर यह दिन उनका राजनीति की गहमागहमी के बीच बीता।
राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है, बुधवार को कांगे्रस ने एक तरफ राज्यपाल के सामने बहुमत का दावा किया तो दूसरी ओर विधायक दल की बैठक बुलाई गई। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दो दावेदार है, कमलनाथ और सिंधिया। नेता के चयन के लिए विधायकों की बुलाई गई बैठक में पार्टी की ओर से एके एंटोनी पर्यवेक्षक बनकर आए और विधायकों की राय जानी।
सिंधिया ने अपनी फेसबुक वॉल स्वयं धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, इसमें उन्हेांने लिखा है कि, ‘मेरी जीवनसाथी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के साथ 24वीं वैवाहिक वर्षगांठ। ‘सिंधिया की इस पोस्ट पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है, साथ ही समर्थकों ने अपनी-अपनी वॉल पर पोस्ट भी किया है।
भोपाल में बुधवार का पूरा दिन सिधिया का सियासी गतिविधियों के बीच गुजरा। कांग्रेस की ओर से विधानसभा में बहुमत हेाने का राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने दावा पेश किया, साथ ही विधायक दल की बैठक में मौजूद रहे। देर रात तक सिंधिया बैठकों में व्यस्त रहे। उनका रात को दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, मगर बैठकों का दौर देर रात तक चला, लिहाजा वे तय समय पर दिल्ली के लिए समय से नहीं निकल पाए।
You may also like
-
समय-सीमा में पूर्ण हो आशिमा मॉल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य: राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर
-
PM मोदी बोले- एग्रीवोल्टाइक्स से बढ़ेगी किसानों की आय, गांवों की समृद्धि को मिलेगा नया आधार
-
सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को मौत की सजा, 2023 से थे जेल में
-
टी.बी. उन्मूलन प्रयासों के साथ नशा मुक्त भारत अभियान को भी जोड़े : राज्यपाल पटेल
-
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, CM मोहन यादव ने 200 नए सांदीपनि स्कूल खोलने की घोषणा की
