असम के मुख्यमंत्री ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात

Share Politics Wala News

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने गुरूवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय द्वारा ट्वीट कर दी गई।

आपको बता दें इससे पहले सीएम हिमंत बिस्व ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।

इसमें विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों, काजीरंगा एलिवेटेड हाइवे प्रोजेक्ट और वन्यजीवों के संरक्षण के विषय पर चर्चा की गई थी।

इसके लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सीएम बिस्व को परियोजनाओं पर अपने सहयोग का आश्वासन दिया।Ads by Jagran.TV

विभिन्न परियोजनाओं पर हुई चर्चा : मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा दिल्ली दौरे पर भिन्न-भिन्न नेताओं संग बैठक कर विभिन्न परियोजनओं पर चर्चा कर रहे हैं।

वहीं बैठक में काजीरंगा फ्लाईओवर का कार्य जल्द से जल्द पूरा किए जाने पर भी बात हुई, क्योंकि सरकार का मानना है कि काजीरंगा फ्लाईओवर के बनने से बाढ़ के दौरान जानवरों की मौत को रोका जा सकता है। वहीं साथ ही साथ इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

क्यों रुकी हुई है काजीरंगा परियोजना : काजीरंगा में स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के कारण 2,625 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना रुकी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 37 ( National highway) पर 35 किलोमीटर के फ्लाईओवर की परियोजना काजीरंगा में स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के कारण आटकी हुई हैं। विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है की यदि एक बार फ्लाईओवर बन गया तो उनके जीवन और आजीविका पर गहरा असर पड़ेगा।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा जबसे दिल्ली दौरे पर आए हैं, उनका केंद्रीय मंत्रियों संग मुलाकातों का सिलसिला लगतार चल रह है।

मुख्यमंत्री सरमा ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, कोयला और खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की, जिसमें उन्होंने असम में खनन मुद्दे और ग्रामीण विकास जैसे अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

साथ ही बिस्वा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात कर असम से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *