(फोटो-आप)
जानें कौन सी सीट पर कौन होगा उम्मीदवार
देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नौ और सीटों के लिए प्रभारी घोषित कर दिए। उक्त प्रभारी ही बाद में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी होंगे।
इसमें थराली से गुड्डू लाल और हल्द्वानी से सुमित टिक्कू शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आप के सहप्रभारी राजीव चौधरी व कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान ने प्रभारियों की घोषणा की।
इस मौके पर चौहान के कहा कि इससे पहले पार्टी 22 विधानसभा प्रभारी घोषित कर चुकी है। इस तरह पार्टी अब तक 31 प्रभारी घोषित कर चुकी है, जो बाद में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।
प्रदेश सहप्रभारी चौधरी ने कहा कि 21 वर्ष में प्रदेश के हालात पूरी तरह से बदहाल हो चुके हैं। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से पिछले 21 साल को लेकर 21 सवाल पूछते हुए जवाब भी मांगा।
घोषित प्रत्याशी : गुड्डू लाल-थराली, प्रवीन बंसल- विकासनगर, बबीता चंद-गंगोलीहाट, सुरेश चंद्र बिष्ट-सल्ट, राजेश बिष्ट-लोहाघाट, नैनीताल-डॉ.भुवन चंद्र आर्य, सुमित टिक्कू-हल्द्वानी, जसपुर-डॉ. युनूस चौधरी और सूरत सिंह रौतेला-नरेंद्रनगर।
You may also like
-
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज, 15 नवंबर तक जनता दे सकेगी सुझाव
-
टाइगर श्रॉफ के पास मुंबई में ताबड़तोड़ फायरिंग! जुहू में 3 लोगों ने चलाई गोलियां, अभिनेता सुरक्षित
-
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो 30 अक्टूबर तक भरें Form-6, जानें जरूरी दस्तावेज
-
रूबियो के जामनगर दौरे से पहले बदले एलन मस्क के सुर, रिलायंस की तारीफ के पीछे क्या है वजह?
-
SIR का पूरा गणित समझाया सुरजीत भल्ला ने, 13.37 करोड़ नाम हटे लेकिन कितने वोटर वास्तव में प्रभावित?
