नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट एक बार फिर अपनी बयानबाजी के लिए सुर्खियों में हैं।
कंगना रनोट ने एक कार्यक्रम के दौरान आजादी को लेकर बयान दिया, जिस पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उन पर निशाना साधा है।
वरुण गांधी ने कंगना रनोट पर स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कंगना की सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह।
दरअसल, कंगना ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में बयान दिया कि 1947 में मिली आजादी भीख थी, देश को असली आजादी तो साल 2014 में मिली है।A
वरुण गांधी ने एक टीवी न्यूज चैनल कार्यक्रम के दौरान रनोट की टिप्पणी की एक छोटी क्लिप भी ट्विटर पर पोस्ट की है, जिसमें कंगना को हिंदी में यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘वह स्वतंत्रता नहीं थी, बल्कि भीख’ (भिक्षा) थी, और स्वतंत्रता 2014 में आई थी।’
इसके साथ ही भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘महात्मा गांधी के बलिदान का कभी अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का तिरस्कार। क्या मैं इस सोच को पागलपन या देशद्रोह कहूं?’
बता दें कि कंगना रनोट जिन्हें हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है, जाहिर तौर पर वह अपने बयान में 2014 में भाजपा के सत्ता में आने का जिक्र कर रही थीं।
कंगना रनोट का यह बयान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कई बड़े नेता कंगना के इस बयान पर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं।
You may also like
-
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, कहा- लाठी चार्ज के वीडियो देखने का समय नहीं है!
-
UCC बिल पास होने के बाद सीएम मोहन यादव के बयान पर छिड़ी सियासी बहस!
-
मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, पतंजलि, रिलायंस समेत कई कंपनियों से वापस ली जाएगी औद्योगिक जमीन
-
CJP का प्रदर्शन जारी- 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CJP का दावा सरकार ने बढ़ाया बातचीत का हाथ, अभी तक की 5 बड़ी खबरें जानिए….
-
संसद में छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, कार्यवाही बार-बार बाधित हुई!
