कहा- अब आएगी डबल इंजन की सरकार
मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में गठबंधन का मंगलवार को औपचारिक ऐलान हो गया।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंच पर मौजूदगी में राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने दोनों पार्टियों के बीच में गठबंधन का एलान करने के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार आएगी।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ जयंत चौधरी ने मेरठ के दबथुआ में संयुक्त रैली कर की। अखिलेश यादव व जयंत चौधरी की इस परिवर्तन संदेश रैली में जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार आने पर हम किसान आंदोनल के शहीदों की याद पर मेरठ में स्मारक बनवाएंगे। जिससे शहीद किसानों की कुर्बानी याद रखी जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के मामले में भाजपा को दाढ़ी भी मुंडवानी पड़ी और नाक भी कटवानी पड़ी।
उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला और कहा कि वह तो नायाब हैं। औरंगजेब पर बात शुरू करते हैं और अंत में पलायन पर आ जाते हैं।
पेपर दिला नहीं पाते, मजबूर होकर नौजवान दूसरे प्रदेश जाकर नौकरी ढूंढते हैं। योगीजी को यह पलायन नहीं दिखता है। अपना काम नहीं देखते हैं।
बाबा जी को गु्स्सा भी बहुत आता है। कभी मु्स्कराते नहीं। सिर्फ तभी खुश दिखते हैं जब बछड़ों के बीच होते हैं तो 2022 में उन्हें फ्री कर दो ताकि वो पूरे दिन बछड़ों के बीच खुश रहें। उन्होंने कहा कि बिजनौर में ऐसी सड़क बनवाई गई कि विधायक ने नारियल फोड़ा तो सड़क ही टूट गई।
जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा में कुछ नेता जब शामिल हुए तब घोड़े थे, और अब खच्चर बना दिया गए। आज कल राजनीति में एक शब्द का प्रयोग बहुत होता है फायरब्रांड नेता, लेकिन ये फायरब्रांड नहीं हैं।
You may also like
-
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
-
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
-
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
-
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
