निगम ने लकड़ियां और कंडे की व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रसाशन से वाहन को अनुमति देने का आवेदन दिया
इंदौर। लॉकडाउन के दौरान लोग मेडिसिन, भोजन सामग्री के साथ-साथ अंत्येषिट के लिए भी मुश्किल का सामना कर रहे हैं। जो कोरोना पीड़ित नहीं है उनको भी चार कंधे नसीब नहीं हो पा रहे हैं। इससे भी बड़ी दिक्कत शहर के श्मशान घाट यानी मुक्तिधाम में भी सामग्री की कमी हो गई है। शहर के मुक्तिधाम भी इस दौरान अभाव की स्थिति में हैं। शवों के जलाने के लिए लकड़ियों और कंडों की भी कमी आ गई है ।
इसे देखते हुए मुक्तिधाम से आवेदन नगर निगम इंदौर आया। निगम ने कलेक्टर से लकड़ी,कंडो की व्यवस्था के लिए वाहन चलाने की अनुमति मांगी। कलेक्टर इंदौर मनीष सिंह ने तुरंत मंजूरी दी है।
अफसरों के अनुसार शहर के सभी मुक्तिधामों में लकड़ियों और कंडों की व्यवस्था निगम और समाजसेवी संस्थाएं करती हैं। लॉक डाउन के कारण वाहनों पर लगी रोक से मुक्तिधामों में लकड़ियां और कंडें नहीं पहुंच पा रहे हैं।
इसके कारण सभी स्थानों पर लकड़ी और कंडों की कमी होती जा रही है। इसे देखते हुए निगमायुक्त आशीष सिंह ने कलेक्टर मनीष सिंह को को स्थिति से अवगत करवाया। वाहनों के संचालन की अनुमति भी मांगी।
इस पर कलेक्टर ने तुरंत अनुमति जारी की है। साथ ही इसमें कहा गया है कि वाहन में सवार हर व्यक्ति को मास्क, ग्लब्स और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना जरुरी है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की को मानना भी अवश्य है।
कर्फ्यू के सभी नियमों का पालन करना होगा। ऐसा ना किए जाने पर वाहनों को दी गई अनुमति समाप्त मानी जाएगी। कलेक्टर ने ऐसे वाहनों को दी गई छूट की जानकारी पुलिस विभाग को भी दी है, ताकी परिवहन के दौरान कोई परेशानी ना हो।
You may also like
-
प्रशांत किशोर-सुनेत्रा पवार की मुलाकात चर्चा में क्यों?
-
एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
-
CBI चार्जशीट में खुलासा; NTA एक्सपर्ट्स पेपर बनाते वक्त ही, सवाल कर लेते थे याद!
-
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: अब हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेगी सरकार!
-
DMK ने परिसीमन बिल को समर्थन देने के लिए, मोदी सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें!
