भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कबाड़ हो रहे दो हेलीकाप्टर को आखिरकार बेच दिया। लम्बे समय से इनके लिए खरीददार ढूंढें जा रहे थे। शिवराज सरकार ने भी इन्हे बेचने की कोशिश की थी। इनदोनो हेलीकाप्टर को गुजरात की कंपनी ने खरीद। सरकारी हेलिकॉप्टर बेल-430 और विमान बी-200 को बेचा गया हो। गुजरातकी कंपनी एवियो नोट्रिक्स इन दोनों को खरीद रही है। विमानन विभाग के प्रमुख सचिव अनिरुद्ध मुखर्जी और कंपनी के प्रमुख राजीव शर्मा की मौजूदगी में हेलिकॉप्टरों का सेल एग्रीमेंट किया गया. भोपाल (Bhopal) में स्टेट हैंगर पर लंबे समय से ये हेलिकॉप्टर और विमान खड़े हुए थे। बता दें कि तीन साल पहले तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय से इन विमानों को बेचने की कवायद चल रही थी। अब सरकार 60 करोड़ में नए विमान खरीदेगी।
कंपनी ने जमा कराई 25 फीसदी राशि
गुजरात की कंपनी ने विमान खरीदने के लिए 25 फीसदी रकम जमा कर दी है. बाकी की 75 फीसदी राशि आने वाले दो महीने में जमा करा दी जाएगी. हेलिकॉप्टर बेल-430 दो करोड़ रूपए में बिका है. जबकि विमान बी-200 का आठ करोड़ 90 लाख रूपए में सौदा हुआ. इन दो पुराने और कबाड़ हो रहे अपने विमान बेड़े को बेचने के बाद मध्य प्रदेश सरकार अब नया विमान खरीदने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार वो करीब 60 करोड़ में नये विमान खरीदेगी.
You may also like
-
भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा महाअनुष्ठान, 1100 वैदिक आचार्य करेंगे 1 करोड़ अर्चन
-
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
-
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
-
दिल्ली में यमुना को मिलेगा नया लुक, पल्ला से कालिंदी कुंज तक बनेगा रिवरफ्रंट
-
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त
