हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मतदान केंद्र के अंदर मुस्लिम महिलाओं से बुर्का हटाने की बात कह रही हैं।
हैदराबाद/ हैदराबाद में भाजपा उम्मीदवार माधवी लता पर केस दर्ज हो गया है। उन पर आरोप है कि वे मतदान केंद्र पर मुस्लिम महिलाओं के आई डी चेक कर रही थीं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए हो रहे मतदान के बीच तेलंगाना में एक सियासी बवाल खड़ा हो गया। हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं भाजपा की प्रत्याशी माधवी लता पर मलकपेट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है।
इसलिए हुए हंगामा
जो वीडियो दरअसल सामने आया है, उसमें भाजपा उम्मीदवार को बूथ के अंदर मुस्लिम महिलाओं से बुर्का हटाने, मतदाता पहचान पत्र की जांच करने के साथ खुद की पहचान बताने के लिए कह रही हैं। हांगए की वजह ये वीडियो ही है।वे महिलाओं के बुर्का को हटवा रही थी।
माधवी लता सफाई दी
भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने मामले को तूल पकड़ते देख सफाई पेश की है । उन्होंने कहा कि वह सिर्फ महिलाओं से अनुरोध कर रही थीं कि वह अपनी पहचान सत्यापित करवाएं। उन्होंने कहा मैं एक उम्मीदवार हूं। कानून के अनुसार उम्मीदवार को आईडी कार्ड की जांच करने का अधिकार है। मैंने बहुत विनम्रता के साथ मैंने उनसे केवल अनुरोध किया था कि क्या मैं आईडी कार्ड देख सकती हूं और सत्यापित कर सकती हूं?
पुलिस पर भी लगाए आरोप
भाजपा नेत्री ने पुसे के काम पर भी उंगली उठाए है। माधवी ने पत्रकारों से कहा ‘पुलिसकर्मी बहुत सुस्त हैं, वे सक्रिय नहीं हैं। वे कुछ भी जांच नहीं कर रहे हैं।
You may also like
-
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
-
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
-
दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद सौरव रांका ने वापस ली याचिका, हिरासत मामले में हुई सुनवाई
-
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि
-
PM मोदी बोले- एग्रीवोल्टाइक्स से बढ़ेगी किसानों की आय, गांवों की समृद्धि को मिलेगा नया आधार
