जयपुर। कांग्रेस एक बार फिर चिंतन शिविर के लिए तैयार है। दूसरी तरफ राहुल गांधी नेपाल की पार्टी के कारण चर्चा में हैं। इसके पहले भी कांग्रेस राजस्थान में चिंतन शिविर आयोजित कर चुकी है।
पर इस बार ये आयोजन जयपुर में न होकर उदयपुर में हो रहा है। आयोजन ताज होटल में होगा।
राजस्थान में पार्टी की सरकार होने के चलते इस बड़े आयोजन की जिम्मेदारी एक बार फिर गहलोत को दी गई है।
कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल तैयारियों का जायजा लेकर जा चुके हैं। उनका मानना है कि ये बैठक कांग्रेस के भविष्य के ले बेहद जरुरी है। इससे ही कांग्रेस की दिशा तय होगी।
झीलों की नगरी उदयपुर में होने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर को लेकर तैयारी तेज़ी पर है ।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बुधवार को शिविर की तैयारियों को देखने को लिए उदयपुर के दौरे पर हैं।
Must Read…
सीएम गहलोत ने केसी वेणुगोपाल और अजय माकन के साथ चिंतन शिविर के लिए लोकेशन देखी। इसके बाद तय हुआ कि 13-15 मई तक होने वाले शिविर की बैठक ताज अरावली में होंगी।
उदयपुर में पहली बार कोई राजनीतिक पार्टी इतना बड़ा आयोजन कर रही है। चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे।
शिविर में होने वाली बैठकों के लिए पहले ताज अरावली तय हुआ, लेकिन जब मुख्यमंत्री अनंता आए तो उन्हें यह ज्यादा पसंद आया।
अनंता में उस तारीख की पहले से एक बुकिंग थी, अनंता प्रबंधन से बात की तो वह बुकिंग शिफ्ट करने को भी तैयार हो गया। मगर गहलोत ने यह कहकर अनंता को कैंसिल कर दिया कि जिनकी बुकिंग है, उन्हें परेशान नहीं करना चाहते।
कांग्रेस के चिंतन शिविर के लिए 450 कमरे बुक किए गए हैं। सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के लिए बुकिंग ताज अरावली में की गई है। वहीं बाकी नेता रिसोर्ट और होटल में रुकेंगे।
You may also like
-
चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, बाजार में उतरेगा 50 लाख टन बफर स्टॉक
-
7 राज्यों के मतदाताओं को बड़ी राहत: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में छूटे नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका
-
OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की संशोधन याचिका खारिज
-
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के मामले में तीन ठेकेदार गिरफ्तार, हादसे में दो की मौत
-
दिल्ली की 675 झुग्गी बस्तियों के 4 लाख परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, 1.5 लाख रुपये देने होंगे
