लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी अगले हफ्ते उसके खिलाफ आरोप पत्र जारी करेगी। कांग्रेस पार्टी की चार्जशीट कमेटी इस आरोप पत्र को जनता के बीच ले जाने के लिए जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसके लिए जिलों में नुक्कड़ सभाएं भी की जाएंगी।
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को पार्टी की चार्जशीट कमेटी के साथ बैठक की।
विधानसभा चुनाव में जनता के बीच सरकार को कठघरे में खड़ा करने के उद्देश्य से पार्टी ने चार्जशीट कमेटी गठित की है। कमेटी के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक ‘आरोप पत्र योगी सरकार के ‘गुनाहों’ का दस्तावेज होगा। इसमें सरकार की ओर से अब तक किये गए गलत कार्य गिनाए जाएंगे।’
अगले हफ्ते इसे जारी करने के बाद जनता के बीच ले जाया जाएगा। अभियान में वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
इससे पहले कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव रणनीति समिति के साथ बैठक की।
बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि लोगों के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए पार्टी अपने पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओं के अनुभवों का लाभ लेगी। पार्टी हर जिले में सम्मेलन आयोजित करेगी जिसमें सभी को आमंत्रित किया जाएगा।
लखनऊ में होगी बड़ी रैली : कांग्रेस पार्टी जनवरी के पहले हफ्ते में राजधानी लखनऊ में बड़ी रैली आयोजित करेगी जिसे प्रियंका वाड्रा संबोधित करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में रैली आयोजित करने के बाद कांग्रेस का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भी रैली आयोजित करने का इरादा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिनों झांसी में कहा था कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीरो सीट मिलेगी। इस बारे में बुधवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किये जाने पर उन्होंने कहा कि ‘अखिलेश ज्योतिषी होंगे, मैं नहीं।’
You may also like
-
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
-
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
-
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
-
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
