गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखपुर को मंगलवार को बड़े तोहफे देने के साथ ही उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि लाल टोपी वाले उत्तर प्रदेश के लिए खतरे की घंटी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाल टोपी वालों को सिर्फ लालबत्ती चाहिए। लाल टोपी वालों को जेल से आतंकवादियों को छुड़ाने के लिए और घोटालों और अपनी जेब भरने के लिए सरकार बनानी है।
पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लाल टोपी पहनने वालों को आतंकियों पर मेहरबानी दिखाने और आतंकियों को छुड़ाने के लिए उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी है। लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट यानी खतरे की घंटी हैं। यह लोग यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। लाल टोपी वालों को सिर्फ सत्ता और लाल बत्ती से मतलब है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा उत्तर प्रदेश भली-भांति जानता है कि लाल टोपी वालों के किसी के दुख-तकलीफों से लेना-देना नहीं। उन्हें अपनी तिजोरी तिजोरी भरने के लिए उत्तर प्रदेश की सत्ता चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देकर यूपी का नाम बदनाम कर दिया था। आज माफिया जेल में हैं और निवेशक दिल खोल कर यूपी में निवेश कर रहे हैं। यही डबल इंजन का डबल विकास है। इसी कारण डबल इंजन की सरकार पर उत्तर प्रदेश को विश्वास है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि साथियों गोरखपुर में खाद कारखाना तथा एम्स का शुरू होना कई संदेश दे रहा है। जब भी डबल इंजन की सरकार होती है, तो तेजी से काम भी होता है। जब कहीं नेक नीयत से काम होता है, तो आपदाएं भी अवरोध नहीं बन पातीं।
जब गरीब , शोषित और वंचित की चिंता करने वाली सरकार होती है, तो परिणाम दिखता है। आज का यह यह कार्यक्रम इसका सबूत है कि नया भारत जब ठान लेता है, तो इसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने देश में यूरिया का गलत इस्तेमाल रोका। इसकी शत प्रतिशत नीम कोटिंग की। हमने यूरिया के उत्पादन को बढ़ाने का काम किया।
देश में बंद पड़े कारखानों को खोलने के लिए ताकत लगाई। इसी के तहत चार बड़े खाद कारखाने हमने चुने हैं। आज एक की शुरुआत हो गई है, बाकी भी आने वाले अगले वर्षों में शुरू हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाया गया है। जितना भुगतान पिछले दस वर्ष में हुआ, उतना भुगतान योगी आदित्यनाथ सरकार ने सिर्फ चार से पांच साल में कर दिया।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारीजी ने 6 एम्स पारित किए। पिछले कुछ वर्ष से देशभर में 16 एम्स चलाने पर काम चल रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज हो।
You may also like
-
69 हजार शिक्षक भर्ती नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मायावती के आवास का किया घेराव
-
36 दिन के ऐतिहासिक आंदोलन के आगे झुकी सरकार: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा!
-
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों में सड़कों पर उतरे युवा; इंदौर में ड्रोन से हो रही प्रदर्शनकारियों की निगरानी
-
‘यहाँ देखिए, ये है पैलेट गन…’: राहुल गांधी ने साहिल के घाव दिखा सरकार को घेरा!
-
CJP और सरकार के बीच 2 घंटे की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कल होगा फैसला; मुआवजा और केस वापसी पर बनी सहमति
