-कहा मैं काला हूं पर दिल वाला हूं, मेरी नीयत साफ
जालंधर। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में राजनीतिक सरगर्मी और तेज कर दी है। मंगलवार की अपनी प्रस्तावित पंजाब यात्रा के दौरान उन्होंने रेत माफिया को लेकर जहां अमृतसर में सीएम चन्नी पर हमला बोला, वहीं जालंधर के करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर महिला सशक्तीकरण मुहिम की शुरूआत की।
केजरीवाल ने इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह व वर्तमान चन्नी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यह किसी और का गारंटी कार्ड नहीं है। वह जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि चन्नी उन्हें काला कह रहे हैं।
मैंने ऐलान किया कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हम 1,000 रुपए हर महीने देंगे। चन्नी साहब बोले कि केजरीवाल काला है, ये उल्टी सीधी बातें करता है। मैं काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं, मेरी नीयत साफ है।
बता दें कि केजरीवाल ने पिछले दौरों में पंजाब में आप की सरकार बनने पर महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा की हुई है। केजरीवाल के दौरे के दौरान महिलाओं से गारंटी कार्ड भरवाए जाने का कार्यक्रम है। इस मौके पर केजरीवाल के साथ पंजाब के आप संयोजक भगवंत मान भी मौजूद थे।
जालंधर में आयोजित रैली में अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान भी मौजूद रहे। अब सबकी निगाहें इस तरफ हैं कि आज के पंजाब दौरे के दौरान केजरीवाल सीएम फेस की घोषणा करते हैं या नहीं। बता दें, तीन दिन पूर्व कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने चंडीगढ़ में केजरीवाल को चुनौती दी थी कि वह भगवंत मान का नाम सीएम फेस के लिए घोषित करें।
You may also like
-
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
-
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
-
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
-
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
