नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को नगालैंड में आर्मी द्वारा घात लगाकर फायरिंग के मामले पर केंद्र पर हमला बोला और कहा कि सदन में चर्चा होनी चाहिए थी लेकिन गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री बिना सवाल लिए वाक आउट कर गए।
थरूर ने कहा, ‘हमें चर्चा करनी चाहिए थी। गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को सदन को संबोधित करना चाहिए था और सदन को जो कहना है उसे सुनना चाहिए था। इसके बजाय, आपने बहुत छोटा बयान दिया और बिना सवाल लिए चले गए। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने वाकआउट किया।’
नगालैंड पर बोलते हुए, थरूर ने कहा, ‘सबसे पहले, ऐसा क्यों हुआ? दूसरा, हमारे पास किस तरह की खुफिया संरचना है, जब इस तरह की दोषपूर्ण जानकारी से इतने सारे निर्दोष लोगों की जान जा सकती है। तीसरा, क्यों सामान्य पूछताछ किए बिना गोली चलाना जरूरी था? ये ऐसे सवाल हैं जिनका कोई जवाब नहीं दिया गया।’
उन्होंने कहा, ‘एक ऐसे राज्य में जहां सरकार बहुत सफल शांति वार्ता में शामिल होने का दावा करती है, देखिए उन्होंने राज्य को आज किस तरह की स्थिति में ला दिया है।
हमने अपने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में कहा था कि अफस्पा की समीक्षा होनी चाहिए। हम यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि लोग इसे कुछ ऐसा मान लें जो सुरक्षा बलों को दण्ड से मुक्ति के साथ कार्य करने की अनुमति देता है।’
इससे पहले सोमवार को, गृह मंत्री अमित शाह ने नगालैंड में सुरक्षा बलों द्वारा नागरिकों की हत्या को ‘गलत पहचान का मामला’ करार दिया था और बताया था कि एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जिसमें दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
You may also like
-
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
-
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
-
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
-
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
