– बोले- क्या करके मिला पद्मश्री?
मुंबई। कुछ दिनों पहले कंगना रणौत ने महात्मा गांधी को सत्ता का लालची बताया था। अब शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने कंगना रणौत पर निशाना साधा है।
कृपाल तुमाने का कहना है कि गांधीजी अगर सत्ता के लालची होते तो उस समय प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सब कुछ बन सकते थे। कंगना रणौत को क्या करके पद्मश्री मिला, ये दिल्ली के सभी सांसद, विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं।
बता दें, हाल ही में कंगना रणौत ने एक पोस्ट लिखकर गांधीजी पर हमला बोला था। कंगना ने लिखा था- ‘अगर तुम्हारे कोई एक गाल पर थप्पड़ मार दे तो दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती है।
जो स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे थे उन्हें तो लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया, क्योंकि उनमें न तो हिम्मत थी और न ही खून में उबाल।
उन्होंने कहा था कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेताजी के समर्थक…आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते।
अभिनेत्री ने आगे कहा कि ये लोग सिर्फ सत्ता के भूखे थे। दूसरा गाल आगे करने से सिर्फ भीख मिलती है, आजादी नहीं। इसलिए अपने नायकों का चयन सोच-समझकर कीजिए।
ज्ञात हो कि महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी से पहले कंगना ने देश की आजादी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी।
उन्होंने कहा था कि 1947 में हमें आजादी नहीं भीख मिली थी। असली आजादी 2014 में मिली है। अभिनेत्री के इन्हीं बयानों के बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है।
You may also like
-
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर भी बताना होगा खरीद का स्रोत?
-
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की तैयारी तेज, दो-तिहाई बहुमत से 18 अधिक सांसदों के समर्थन का दावा
-
मूडीज ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, 7% की रफ्तार से दौड़ेगी इकोनॉमी
-
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: भविष्य की जंग विमानों की संख्या नहीं, तकनीक से जीती जाएगी
-
दिल्ली में प्रदूषण से निपटने की तैयारी तेज, 25 हजार फीट की ऊंचाई से होगी कृत्रिम बारिश
