भोपाल। कांग्रेस के हारे प्रत्याशियों से अब कांग्रेस हार के कारण जानेगी. इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 3 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक हारे प्रत्याशियों की बुलाई है. इस बैठक में प्रत्याशी अपनी हार के कारण बताएंगे. संभावना यह जताई जा रही है कि हार के कारणों में भीतरघातियों की जानकारी भी कांग्रेस जानना चाह रही है, ताकि समय रहते इनसे निपटा जा सके और लोकसभा चुनाव कीतैयारी को तेज किया जाए. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी तरह से भीतरघात की समस्या से जूझना नहीं चाहते है.
विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखकर कांग्रेस अब फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है. लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस कहीं भी बिखराव के कारण संगठन को कमजोर होता नहीं देखना चाह रही है. कांग्रेस ने इसके लिए विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों की एक बैठक 3 जनवरी को राजधानी में बुलाई है. यह बैठक मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर बुलाई गई है. हारे हुए प्रत्याशियों द्वारा चुनाव परिणाम आने और चुनाव के समय ही अपने क्षेत्रों में भीतरघात करने वाले नेताओं की शिकायत संगठन से की थी, इस शिकायत पर यह बैठक बुलाई गई है. बैठक के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शिकायतों के आधार पर अपने स्तर पर एक टीम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भेजकर शिकायतों की पुष्टि भी कराई है. इसके अलावा उन क्षेत्रों में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी की हार का असली कारण भी जाना है. अब प्रत्याशी जो कारण बताएंगे उन कारणों को और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा भेजी टीम द्वारा बताए गए कारणों के आधार पर हार का सही कारण जाना जाएगा. जहां पर भीतरघात की बात सही होगी, वहां पर कांग्रेस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए अनुशंसा समिति को मामला देगी.
You may also like
-
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए मध्यप्रदेश से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली
-
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
-
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल
-
कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
