नई दिल्ली।। अपनी दो दिवसीय यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा क कांग्रेस और कमीशन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उत्तराखंड के चमोली में आयोजित ‘शहीद सम्मान यात्रा’ में उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस है वहां कमीशन है और जहां NDA है, जहां भाजपा है वहां मिशन है।
नड्डा ने कहा, ”1972-2014 तक फौजी भाइयों को बरगलाया गया, उनकी एक नहीं सुनी गई बल्कि उनकी शहादत और देशभक्ति का मजाक उड़ाया गया। ये कांग्रेस की देन है।”
उन्होंने कहा, ”मैं आज ऐसी वीर भूमि पर आया हूं जहां के वीर सपूतों ने सभी संग्राम में अपने आप को समर्पित किया और मैं उन शहीदों को नमन करता हूं। मुझे खुशी है कि जब मैं इसे वीर भूमि कहता हूं तो उत्तराखंड के आज लगभग 1,15,000 सैनिक हमारी भारतीय सेना में कार्यरत हैं।”
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हैलीपैड पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, वंशीधर भगत, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक मदन कौशिक, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
You may also like
-
बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?
-
UCC पर अमित शाह के ऐलान से NDA में हलचल, गृह मंत्री से मिलेंगे संजय झा; JDU रखेगी अपना पक्ष
-
अगस्त में थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, तेल-बिजली से लेकर खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी
-
2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए कोलवाले जेल
-
दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली के नाम
