टीम के पांच सदस्य अफसरों से बैठक के अलावा, शहर के हालात का अपने स्तर पर भी जायजा लेंगे
इंदौर। इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की कम होती संख्या के बीच केंद्रीय टीम इंदौर पहुंची। केंद्र सरकार ने इंदौर,मुंबई, कोलकाताऔर जयपुर के हालातों पर चिंता जताई। केंद्र सरकार को इंदौर से मिली ख़ुफ़िया रिपोर्ट के मुताबिक यहां के हालात ठीक नहीं हैं।लॉकडाउन का भी लगातार उल्लंघन हो रहा है।
ऐसे में सोमवार सुबह मेडिकल सामान लेकर आये विशेष विमान के साथ केंद्रीय दल भी इंदौर पहुंचा। दल अफसरों से मिलेगा, और अपने स्तर पर भी हालात का जायजा लेगा।सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार इंदौर को लेकर चिंतित है। सूत्रों के अनुसार आज विशेष विमान से दिल्ली से 15 सदस्य आये इसमें से5 इंदौर में रुके। 10 सदस्य यहां से दिल्ली रवाना हो गए।
चिकित्सा सामग्री भी लाये
विमान में कोरोना जांच किट, मास्क और ग्लब्स जैसी चिकित्सा राहत सामग्री भी इंदौर लाई गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सुबह 10.07 बजे एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलायंस एयर का 72 सीटर एटीआर विमान इंदौर पहुंचा। इसमें दिल्ली से पांच अधिकारी इंदौर आए। अधिकारियों को विशेष वाहनों से एयरपोर्ट से रवाना किया गया।
इस विमान में दिल्ली से 842 किलो चिकित्सा सामग्री भी इंदौर लाई गई। भारत सरकार ने मध्यप्रदेश सरकार के लिए 67 बॉक्स भेजे, वहीं आईसीएमआर कंपनी ने इंदौर की जीना क्रिटिकल लॉजिस्टिक के लिए 11 बॉक्स भेजे। इन कुल 78 बॉक्स का कुल वजन 842 किलो था। एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि बॉक्स में कोरोना टेस्ट किट, मास्क और ग्लब्स जैसी चिकित्सा सामग्री इंदौर लाई गई। यह विमान सुबह 10.47 बजे इंदौर से पुणे रवाना हो गया।
ये अधिकारी आए इंदौर –
अभिलाष लिखी,-एडिशनल सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर, कोऑपरेशन एंड फामर्स वेलफेयर
डॉ. प्रोफेसर जुगल किशोर-, एचओडी, कम्युनिटी मेडिसिन, वीएमएमसी
डॉ. अनिल रंगा-डायरेक्टर, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फेमली वेलफेयर
नवल प्रकाश- ज्वाइंट एडवाइजर, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथोरिटी
सिमरजीत कौर, डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन
You may also like
-
भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा महाअनुष्ठान, 1100 वैदिक आचार्य करेंगे 1 करोड़ अर्चन
-
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
-
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
-
दिल्ली में यमुना को मिलेगा नया लुक, पल्ला से कालिंदी कुंज तक बनेगा रिवरफ्रंट
-
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त
