भोपाल। भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं समन्वयक अल्पसंख्यक विभाग, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का आसिफ जकी का जन्मदिन शनिवार को कार्यकर्ताओं ने मनाया। कांग्रेस के जुझारू नेता आसिफ के जन्मदिन पर उनके निवास श्यामला हिल्स पर सुबह से ही उनके करीबी और चाहने वाले पहुंचे। देर रात तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। ख़ास बात ये रही कि सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता ही नहीं बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी उन्हें गुलदस्ते देकर शुभकामनाएं दी। दिनभर भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों के लोग बधाई के लिए इनके निवास स्थान पर पहुंचे और बधाई दी। शाम को जवाहर लाल नेहरू कॉलेज पहुँचकर भी शहर के लोग देर रात तक श्री जकी को जन्म दिन कि बधाई देने पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी आसिफ को फ़ोन करके बधाई दी। आसिफ जकी ने शुभभकामनाओं और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया किया।
You may also like
-
प्रदेश में स्थापित होगी वीर भारत फैलोशिप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
दिवाली-छठ पर हवाई किराया 700% बढ़ने का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज
-
आबकारी ने मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते हुए दो आरोपियों को पकड़ा
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी
-
हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा चुनाव में मिलेगी चुनौती, कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार
