गुवाहाटी। असम में विपक्षी कांग्रेस के विधायक शशिकांत दास सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सत्तारूढ़ भाजपा से ‘जा मिले।’
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हालांकि शक्तिकांत दास हमारे साथ मिलकर काम करेंगे, लेकिन वह तत्काल अपनी पार्टी से त्यागपत्र नहीं देंगे। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने कुछ ही घंटों के भीतर विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कह दिया।
असम कांग्रेस महासचिव बबीता शर्मा की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि दास को मीडिया में भाजपा का समर्थन करते देखा गया है।
सोमवार को एक तरफ विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी तो दूसरी तरफ सरमा और असम भाजपा अध्यक्ष भबेश कलीता विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में दास का स्वागत कर रहे थे।
पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि दास अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के लिए हमारे साथ आए हैं।
You may also like
-
रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव! 27 अक्टूबर से सभी ट्रेन टिकटों का इंश्योरेंस जरूरी, SC का रेलवे को निर्देश
-
रामलीला मैदान में प्रदर्शन महंगा, GST से बढ़ा खर्च
-
रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा प्लान, गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार
-
सूरत में साड़ी उद्योग पर संकट, उत्पादन में भारी गिरावट से बढ़ेंगी कीमतें!
-
सरकार की साइबर सिक्योरिटी वॉर्निंग! तुरंत ऑन करें MFA फीचर, वरना खतरे में पड़ सकते हैं आपके अकाउंट
