सीहोर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है। 15 साल के वनवास के बाद भी कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की आठ फरवरी को भोपाल में सभा है। इस सभा के लिए कांग्रेस के मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकाना भी शुरू कर दिया है। भीड़ लाओ नहीं तो लगेगा पांच हजार का जुर्माना। आठ फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस सरकार के मंत्री एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। मंत्रियों तक को भीड़ जुटाने के टारगेट दिए गए हैं। इसी संबंध में सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील रविवार को सीहोर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि जितनी चाहे गाड़ियां ले लो लेकिन, अगर गाड़ियां भरकर नहीं आई तो वे हर गाड़ी इंचार्ज से पांच-पांच हजार का जुर्माना वसूलेंगे। सीहोर में हुई इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे। बैठक के दौरान जब प्रभारी मंत्री ने सभी कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की सभा मे गाड़ी ओर भीड़ जुटाने का टारगेट मांगा तो सभी कांग्रेस के ब्लॉक मंडल अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ चढ़कर गाड़ी ओर भीड़ लाने का टारगेट दिया। जब नेताओं द्वारा बताए गए टारगेट पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि कहा जो भी कांग्रेस नेता गाड़ियों में भीड़ जुटाकर नहीं लाएगा उस पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाउंगा। हर गाड़ी की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराऊंगा।
You may also like
-
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल
-
कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
भोपाल पहुंचा MP सरकार का नया बॉम्बार्डियर जेट, CM मोहन यादव भरेंगे उड़ान
-
ग्वालियर में खुलेंगे 10 निर्भया कैफे, स्मार्ट सिटी के दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
