पटना। बिहार हमेशा से राजनीतिक बदलाव का केंद्र रहा है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान को भी पटना के गांधी मैदान से ही सफलता का रास्ता मिला था। रविवार को कांग्रेस ने भी गांधी मैदान पर सभा की हिम्मत जुटा ली। करीब पांच लाख की क्षमता वाले इस मैदान पर सभा करना आसान नहीं। रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित किया। करीब तीन दशक बाद कांग्रेस ने यहां सभा की है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन आकांक्षा रैली के जरिए कांग्रेस ने अपनी शक्ति प्रदर्शन किया. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस शासित राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कमलनाथ एवं भूपेश बघेल भी शामिल हुए. करीब तीन दशक में गांधी मैदान में कांग्रेस की इस पहली सार्वजनिक सभा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. वहीं कांग्रेस की इस रैली को सफल बनाने के लिए बिहार में महागठबंधन के नेता भी मंच पर मौजूद थे. इस रैली में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के अन्य सहयोगी दलों राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, लोकतांत्रिक जनता दल प्रमुख शरद यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी सहित कांग्रेस के बिहार के कई अन्य कद्दावर नेता शामिल हुए. गौर हो कि राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद बिहार में उनकी यह पहली जनसभा थी। डीएमके के स्टालिन के बाद अब राजद के तेजस्वी यादव ने राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य नेता बताया।
राहुल गांधी के साथ मंच पर पहुंचे तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा, तेजस्वी ने कहा कि देश के साथ ही मोदी सरकार ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है. तेजस्वी ने साथ ही कहा, मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं. उन्होंने कहा, बिहार के लोग उड़ती चिड़ियां को भी हल्दी लगा देते हैं. जन आकांक्षा रैली को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा, राहुल गांधी में कोई कमी नहीं है.
You may also like
-
भोपाल में 7400 से ज्यादा छात्रों को मिली ई-स्कूटी
-
इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले ‘झूठ की गूंज’ पोस्टर वार
-
वायुसेना की ताकत बढ़ी, तेजस विमानों का बेड़ा पूरा; स्वदेशी जेट से बढ़ेगी क्षमता
-
PM Kisan 24वीं किस्त से पहले कर लें ये 3 काम, तभी खाते में आएंगे ₹2,000
-
क्वालिटी टेस्ट में फेल हुईं पैरासिटामोल और BP की दवा, अस्पतालों में इस्तेमाल पर लगी रोक
