INDORE .मध्यप्रदेश उपचुनाव सांवेर में चुनावी गर्मी बढ़ रही है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी खासे आक्रामक दिखे। पटवारी वैसे भी अपनी जमीनी आंदोलन वाली छवि के लिए पहचाने जाते हैं। बुधवार को वे अपने उसी अंदाज़ में दिखे।
कांग्रेस ने बुधवार को पुलिस-प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने पुलिस कंट्रोल रूम पर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर उनके कार्यकर्ताओं पर मामले दर्ज कर रही है।
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और पुलिस अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पटवारी ने एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी को कहा- गलत बात मत करो। आप मेरे रडार पर हो। हरकत करने वालों को तो मैं सस्पेंड करवाऊंगा ही। ये सब डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के सामने हुआ।
Related story..
पटवारी ने पुलिस अफसरों से कहा- तीन दिन पहले हमारे कार्यकर्ता पर पहले 151 और 116 जैसी छोटी धाराओं में केस दर्ज किया। दो दिन बाद 307 की धारा लगा दी। भाजपा नेताओं का फोन गया कि भाजपा ज्वाइन कर लो, हम सब सुलझा देंगे।
एक घंटे बाद पुलिस पहुंच गई। आप कांग्रेसियों को मूर्ख समझते हो। पूरी रिकॉर्डिंग है मेरे पास, जिसने हरकत की है उसे सस्पेंड करवाऊंगा।
जीतू के आरोपों पर एडिशनल एसपी ने कहा- उन्होंने सिपाही को मारा है। इस पर तमतमाए पटवारी ने अंगुली दिखाते हुए जोर से चिल्लाते हुए कहा – गलत बात मत करो रघुवंशी… आप मेरे रडार में आ रहे हो…।
गहमागहमी के बीच सांवेर से प्रत्याशी गुड्डू बोले- हमने 10 से ज्यादा गुंडों के नाम आपको दिए, आपने कितनों पर कार्रवाई की? इस पर डीआईजी ने कहा कि जो भी आपकी मांग है, उसका एक ज्ञापन दे दीजिए।
You may also like
-
भारत में पहली बार डेंगू वैक्सीनेशन शुरू, दो डोज से 80% सुरक्षा का दावा
-
एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों के तबादले; रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम की कमान
-
पति विजय देवरकोंडा के साथ CM मोहन यादव से मिलीं रश्मिका मंदाना, मध्यप्रदेश में मिला खास ऑफर
-
इंदौर में ₹150 करोड़ से सजेगी मां अहिल्या की गाथा, सिंहस्थ से पहले शुरू होगा पहला चरण
-
महानवमी पर राज्यपाल पटेल ने किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
