इंदौर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के जन्मदिन के जश्न के मामले ने तूल पकड़ लिया है, कांग्रेस और भाजपा दोनों के नेताओं पर बिना अनुमति आयोजन का मामला दर्ज किया गया
इंदौर। इंदौर में भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता पर कार्रवाई को लेकर प्रदेश मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अहिल्या प्रतिमा पर धरना दिया। यह धरना भी बिना प्रशासन की अनुमति था। एसडीएम राकेश शर्मा और पंढरीनाथ सीएसपी डीके तिवारी घुटने के बल बैठे, और हाथ जोड़कर धरने से उठने के लिए कांग्रेस नेताओं से विनती करते दिखे।
अफसरों का घुटने के बल बैठकर मिन्नतें करने वाला फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, टैग लाइन रही –अफसरों ने कांग्रेस के आगे घुटने टेके। इसके बाद शाम को कलेक्टर मनीष सिंह ने एसडीएम को आचरणहीन व्यवहार का नोटिस जारी कर दिया।
इधर एसडीएम राकेश शर्मा का कहना है कि सर्वाइकल पेन के कारण झुककर बात करना मुश्किल हो रहा था इसलिए मजबूरी में नीचे बैठना पड़ा। मामले को बढ़ता देख इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री से अफसरों को निलंबित करने की मांग की है। देर रात मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोनों अफसरों का तबादला कर दिया गया।
Related story…..
https://politicswala.com/2020/06/13/narendrasinghtomar-bjp-indore-sudarshangupta-socialdistancing/
इंदौर जिला प्रशासन ने इस मामले में कांग्रेस नेताओं पर भी बिना अनुमति धरने का मामला दर्ज किया गया है। इधर कल बिना अनुमति केंद्रीय मंत्री का जन्मोत्सव मनाकर लोगों की जान खतरे में डालने वाले भाजपा नेता सुदर्शन गुप्ता पर भी प्रशासन ने मामला दर्ज कर लिया।
You may also like
-
इंदौर का करोड़पति कॉन्स्टेबल! जांच में ₹64 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, परिवार और सहयोगियों के नाम 46 अचल संपत्तियां
-
माता की मूर्ति विसर्जन यात्रा में मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़; 25 लोग घायल, 13 अस्पताल में भर्ती
-
सत्य की असत्य पर विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में करेंगे शस्त्र-पूजन
-
दिल्ली में गोबर से बनेगी ग्रीन गैस, CM रेखा गुप्ता ने 200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले प्लांट का किया उद्घाटन
-
भोपाल में दुर्गा विसर्जन और दशहरे के लिए गाइडलाइन जारी, घाटों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे गोताखोर
