प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को सही ढंग से अंजाम एक ही सांसद देता दिख रहा है. ये हैं, प्रहलाद पटेल. मध्य्प्रदेश के दमोह से सांसदप्रहलाद पटेल की एक तस्वीर इन दिनों चर्चा में हैं. पटेल ग्रामीण इलाके में चूल्हा फूंकते और रोटी बनाते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत प्रधानमंत्री द्ववारा सभी सांसदों को गांवो में समय बिताने और गांव में ही रात्रि विश्राम के निर्देश दिए गए है।इसी क्रम में दमोह सांसद ग्रामीण इलाकों के दौरे पर है ।बटियागढ़ जनपद के हरदुआ गांव में मौजूद गो अभ्यारण में प्रवास के दौरान सांसद द्ववारा खुद रोटियां बनाई गई ।इनके रोटियां बनाने की फ़ोटो इस समय सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।ऐसा नहीं है कि किसी दिखावे के लिए पटेल ने ऐसा किया हो. वे बेहद सरल, सहज हमेशा से ही रहे हैं. पहले भी कई मोके पर उनके हाथ के टिक्कड़ (मोटी रोटियां) बाटी कई लोगों ने खाई है.
मध्यप्रदेश में आज जिस नर्मदा परिक्रमा को लेकर हल्ला मचा है. वो परिक्रमा पूरी आस्था और बिना राजनीतिक शोर के पटेलपूरी कर चुके हैं. आज दिग्विजय और शिवराज उसी यात्रा को लेकर हिंदूवादी होने और नर्मदा मां के सेवक होने जता रहे हैं. पटेल उमा भारती के बेहद करीबी रहें हैं. उमा भारती ने बीजेपी से अलग होकर नई पार्टी बनाई थी. उमा भारती वो पार्टी छोड़कर वापस बीजेपी में चले गए. परअपनी शर्तों पर राजनीति करने वाले उमा के बिना भी उस पार्टी को चलाते रहे. बाद में बीजेपी ने पटेल को उनकी शर्तों पर ही पटेल को पार्टी में शामिल करवाना पड़ा.
You may also like
-
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, 40 किमी की रफ्तार से हवाएं और कई जिलों में बारिश का अलर्ट
-
शिवपुरी में पत्नी को दोस्त के साथ देखकर भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर दोनों को पीटा
-
हेड कॉन्स्टेबल की 46 अचल संपत्तियों की जांच, भोपाल से हो रही मॉनीटरिंग; जमीन सौदों पर संदेह
-
ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द, बोले- पहले के समझौतों से होगी अलग
-
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी संभव
