#Politicswala Bureau
लखनऊ। जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं… कोरोना के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की महत्ता बताते हुए यूपी में जहां संवाद कार्यक्रमों, पोस्टर व बैनर के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं जल्द ही यूपी में विश्व का सबसे बड़ा मास्क तैयार कर रिकार्ड बनाने की तैयारी चल रही है।
प्रदेशवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से खादी के जरिए विश्व का सबसे बड़ा मास्क तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से दो-दो मीटर खादी कपड़ा एकत्र किया गया है, जो खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ नवनीत सहगल ने फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी को सौंपा। इस मास्क को लखनऊ समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शित किया जाएगा।
डॉ नवनीत सहगल ने मास्क तैयार कराने वाले दिल्ली के फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी को प्रदेश के सभी 75 जिलों से प्राप्त दो-दो मीटर खादी का कपड़ा सौंपा है। मनीष त्रिपाठी इस मास्क के लिए अलग-अलग राज्यों से कपड़ा इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि सभी की सहभागिता से इस मास्क को तैयार किया जा सके। प्रदेश भर से एकत्र किए इस कपड़े के जरिए 150 वर्ग मीटर के आकार का मास्क बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।
डिस्प्ले के जरिए दिया जाएगा संदेश
कोरोना काल में वायरस से खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क की उपयोगिता को बताते हुए विश्व के सबसे बड़े मास्क का डिस्प्ले किया जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार कोविड वैक्सीन आने के बाद भी मास्क की आवश्यकता कम नहीं होगी।
लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कोरोना वायरस को रोकने में मास्क ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खादी से दुनिया का सबसे बड़ा मास्क तैयार होने के बाद हॉट एयर बैलून से मास्क का डिस्प्ले कर लोगों को ‘दो गज की दूरी मास्क है जरूरी’ का संदेश दिया जाएगा।
You may also like
-
CISF में 1 नवंबर से बड़ा बदलाव, बिजली, कोयला, स्टील और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए बनेंगे विशेष सेक्टर
-
कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 9 नवंबर से 137 दवाओं की कीमतों में 70% तक कटौती
-
FSSAI की नई गाइडलाइन: खोया, पनीर, मांस-मछली के भंडारण और ढुलाई में तापमान का ध्यान जरूरी
-
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज, 15 नवंबर तक जनता दे सकेगी सुझाव
-
टाइगर श्रॉफ के पास मुंबई में ताबड़तोड़ फायरिंग! जुहू में 3 लोगों ने चलाई गोलियां, अभिनेता सुरक्षित
