#पॉलिटिक्सवाला
दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 2010 में दिल्ली में बने त्यागराज स्टेडियम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडी अभ्यास के लिए आते हैं।
पिछले कुछ महीनों से खिलाडियों को वक्त से पहले स्टेडियम खाली करने को कहा जा रहा है, कारण। दिल्ली के एक आईपीएस अपनी पत्नी के साथ कुत्तें को टहलाने आने वाले हैं। सभी खिलाडियों को सात बजे स्टेडियम छोड़ना होता है। साहब 7.30 पर आते हैं।
अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस ने गुरुवार को इस खबर को प्रकाशित किया। कुत्ता घुमाने वाले आईएएस हैं दिल्ली के प्रमुख सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार हैं। इससे पहले खिलाडी रात 8.30 तक अभ्यास करते थे। खिलाडियों का कहना है कि जब से साहब कुत्ता घुमाने आने लगे हमें सात बजे ही बाहर कर दिया जाता है।
Must read…
‘सिस्टम’ के खिलाफ.. शिवराज जी, साहस दिखाइए, वरना आपके सुशासन का पेड़ दरक जाएगा !
इस बारे में खिरवार ने कहा कि वे अपने पालतू के साथ घूमने जाते हैं, पर खिलाडियों से मैदान खाली करवाने का आरोप झूठ है। उधर दिल्ली सरकार ने इस खबर के बाद घोषणा कि है कि स्टेडियम रात दस बजे तक खिलाडियों के लिए खुला रहेगा।
You may also like
-
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के मामले में तीन ठेकेदार गिरफ्तार, हादसे में दो की मौत
-
दिल्ली की 675 झुग्गी बस्तियों के 4 लाख परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, 1.5 लाख रुपये देने होंगे
-
कल पत्नियां भी पॉकेट मनी मांगने लगेंगी’, सुप्रीम कोर्ट जज की टिप्पणी से मचा बवाल
-
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बदला ट्रैफिक रूट, रामबन में लागू हुआ वन-वे सिस्टम
-
भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते
