यात्रा की असली दौड़.. उत्तरप्रदेश कर देगा ‘गांधी’ समर्थन का दूध-पानी !
Top Banner Featured बड़ी खबर

यात्रा की असली दौड़.. उत्तरप्रदेश कर देगा ‘गांधी’ समर्थन का दूध-पानी !

भाजपा सहित पूरे विपक्ष को उत्तरप्रदेश में यात्रा से जुड़ने का न्योता भेजा है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के नेतृत्व में भरोसा है या नहीं ये भी इस यात्रा में सामने आ जाएगा, यानी यहां से यात्रा के समर्थन का दूध-पानी सामने आ जाएगा
;

दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हर दिन एक नया मुकाम हासिल कर रही है। राहुल का भरी सर्दी में एक टी-शर्ट में घूमना, उनका अटलजी की समाधि पर जाना, चौधरी चरणसिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करना। अब कांग्रेस ने नया दांव चला है। भाजपा सहित पूरे विपक्ष को उत्तरप्रदेश में यात्रा से
जुड़ने का न्योता भेजा है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के नेतृत्व में भरोसा है या नहीं ये भी इस यात्रा में सामने आ जाएगा।

उत्तरप्रदेश देश की राजनीति में बड़ी अहमियत रखता है। चौधरी चरणसिंह के प्रति श्रद्धा कांग्रेस को किसानों से जोड़ने में सहायक हो सकती है। इस वक्त
कांग्रेस प्रदेश में भले अच्छी स्थिति में नहीं है। पर गांधी-नेहरू परिवार के प्रति लोगों का भावनात्मक जुड़ा यहाँ भी है। दूसरे भाजपा के खांटी कटटर हिंदूवादी
योगी आदित्यनाथ यहां मुख्यमंत्री हैं। निश्चित ही उत्तर प्रदेश की यात्रा में कई बड़े लोग जुड़ सकते हैं।

कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के नेताओं से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील की है। यही नहीं, समाजवादी पार्टी से लेकर बहुजन समाज पार्टी और सुभाषपा से लेकर राष्ट्रीय लोक दल समेत सीपीआई के नेताओं से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। कांग्रेस की ओर से की गई अपील से उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में हलचल मच गई है।

सियासी मामलों के जानकारों का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह एक बड़ा घटनाक्रम होगा। हालांकि उसका असर चुनाव में कितना होगा, यह तो नहीं पता लेकिन कई दलों के लिए एक साथ भारत जोड़ो यात्रा के मंच पर जुड़ना नफा नुकसान का सौदा हो सकता है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश के साथ मंच साझा कर रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा की ओर से भारत जोड़ो यात्रा में तमाम तरह के अनर्गल आरोपों को लगाने के विरोध में भाजपा के ही नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने के लिए कहा।

Related articles…

सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा के नेताओं को उनकी ओर से लगाए जाने वाले आरोपों की असलियत जानने के लिए ही कांग्रेस के कंटेनर्स से लेकर उनकी पारदर्शी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। वरिष्ठ नेता कहते हैं कि राहुल गांधी ने जिस तरीके से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं, उससे दबी जुबान से ही सही लेकिन भाजपा के कई नेता प्रशंसा भी कर रहे हैं।

Related articles…

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि सपा, बसपा, राष्ट्रीय लोक दल और सुभासपा समेत सीपीआई के नेताओं को एक मंच पर लाने से लोकसभा के लिहाज से विपक्षी दलों की एकता मजबूत हो सकती और उससे संभव है कि भाजपा से लड़ने में मजबूती भी मिले। हालांकि उनका कहना है कि सभी राजनैतिक दल एक साथ जोड़ कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे या नहीं यह तो बाद में पता चलेगा। लेकिन कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से सियासी समीकरण साधने तो शुरू ही कर दिए हैं।

न्यू ईयर की छुट्ठी के बाद 3 से फिर शुरू होगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल नौ दिन के ब्रेक पर है। नौ दिन बाद यानी तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा दोबारा शुरू होगी। 3 जनवरी से शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब उन राज्यों से होकर गुजरने वाली है, जहां पर किसान आंदोलन की न सिर्फ शुरुआत हुई बल्कि पूरे आंदोलन को इन्हीं राज्यों से मॉनिटर भी किया गया। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब के राज्य शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि कांग्रेस ने जिस तरीके से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब में राजनीतिक समीकरणों को साधते हुए विपक्षी दलों को एक साथ आने की गुजारिश की है, उससे पार्टी को आने वाले लोकसभा के चुनावों में फायदा दिखता हुआ नजर आ रहा है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video

X