-बोले- देश में भ्रष्टाचार, महंगाई और आर्थिक नीतिगत अव्यवस्था
नई दिल्ली। पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को एक बार फिर अपनी सरकार को घेरा है। उन्होंने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और लोगों से छोटे दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील भी की है।
वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भ्रष्टाचार, महंगाई और आर्थिक नीतिगत अव्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में छोटे उत्पादक और दुकानदार काम-धंधा बंद करने पर मजबूर हैं।
एमेजॉन, वालमार्ट के बजाय अपने पड़ोस के छोटे दुकानदारों से खरीदारी करके इनका साथ दीजिए। वैश्विक मंदी के समय इन्होंने ही देश की अर्थव्यवस्था को संभाला था’।
इससे पहले वरुण गांधी ने किसानों के फसल जलाने पर BJP को घेरा था। उत्तर प्रदेश के किसान समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें आग लगा दी।
इस पर वरुण ने सवाल उठाए थे- ‘इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी जरूरत है’। वरुण गांधी तीन कृषि कानूनों को लेकर भी मुखर रहे हैं।
You may also like
-
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
-
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
-
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
-
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
