-भाजपा-जेडीयू नेताओं के बयान पर तेजस्वी का सरकार पर हमला
पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता द्वारा ठुकराई और दुतकारी हुई चोर दरवाजे की सरकार का जमीन, बालू और दारू ही मुख्य कारोबार है। इन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं।
उन्होंने इसे साबित करने का प्रमाण भी दिया है। NDA के कुछ नेता आपस में जिस तरह से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, उससे विपक्ष अंदर से गद्गद् है।
तेजस्वी यादव ने दो NDA नेताओं का ताजा बयान भी ट्विटर पर डाला है, जिसमें JDU से गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी के भागलपुर सांसद अजय मंडल के बारे में कहा है कि जो ट्रैक्टर पर दारू बेचते हैं और अफीम की खेती करते हैं, वे हमारे सांसद हैं।
दूसरा उदाहरण तेजस्वी यादव ने दिया है BJP के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू का। ज्ञानू ने अपनी ही पार्टी BJP के पार्षद नवल किशोर यादव के बारे में कहा है कि उनका काम ही अवैध कार्यों में संलिप्त रहना है। शिक्षक और अन्य लोगों से उगाही करना है।
कभी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा, वे सत्ता के लोभी हैं। उनके लिए राजनीति सिर्फ अपने धंधे को संरक्षण देने का रास्ता है। ये जमीन हड़पने से लेकर कई तरह के अवैध कार्यों में लगे रहते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इन दो नेताओं के बयानों को आधार बनाकर लिखा है कि ‘यही स्टेट ऑफ बिहार- अंडर नीतीश कुमार’ है।
You may also like
-
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात
-
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?
-
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
-
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
