प्रदेश के वरिष्ठ नेता और निमाड़ की राजनीति के सबसे मजबूत चेहरा रहे
चौहान का मेदांता गुरुग्राम में एक महीने से इलाज चल रहा था
इंदौर। मध्यप्रदेश भाजपा के बड़े चेहरा रहे नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। खंडवा से भाजपा के सांसद नंदकुमार चौहान का ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। 6 जनवरी से भोपाल से चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था।
करीब एक महीने चिरायु में रहने के बाद 5 फरवरी को मेदांता में एडमिट कराया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई थी लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है ।
नंदकुमार चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा के बुरहानपुर से विधायक रहे थे। 1996 में 11वीं लोकसभा में भाजपा ने उन्हें खंडवा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और वे जीतकर संसद पहुंचे।
इसके बाद 12वीं,13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे। 15वीं लोकसभा के चुनाव में खंडवा के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव से वे चुनाव हार गए। चौहान मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भी रहे। निमाड़ में वे पार्टी के बड़ा चेहरा थे।
You may also like
-
गणेश चतुर्थी पर घर-घर विराजेंगे गजानन, खजराना में 7 करोड़ के गहनों से सजेगा दरबार; बड़ा गणपति में 101 किलो का भोग
-
दिल्ली में आज से गणपति उत्सव की धूम, लालबाग के राजा की तर्ज पर सजे भव्य पंडाल
-
Sahara Refund Portal फिर हुआ शुरू, फंसा पैसा पाने का मौका; ऐसे करें ऑनलाइन क्लेम, ये दस्तावेज जरूरी
-
नेशनल लोक अदालत में श्रीराम जनरल इंश्योरेंस ने निपटाए 400 प्रकरण
-
वैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 24.44 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त, 3 प्रकरण दर्ज
