देवास। भाजपा इंदौर में 18 नवंबर को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी आमसभा के जरिए भाजपा आसपास की 18 विधानसभा सीटों पर निशाना साधने की तैयारी कर रही है। इसमें देवास की विधानसभाएँ भी शामिल है। देवास से भी हजारों लोगों को इंदौर में प्रधानमंत्री की आमसभा में ले जाने का कार्यक्रम बनाया गया है।
मीटिंग में प्रत्याशी नहीं पहुंचे
सभा में भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी के उपाध्यक्ष प्रभात जा लगातार कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे हैं। खातेगांव के बाद वे देवास में वे मंगलवार की देर रात 9 बजे पहुंचे थे। लेकिन देवास, हाटपिपलिया के भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे और दीपक जोशी मीटिंग में पहुंचे ही नहीं। सोनकच्छ से राजेन्द्र वर्मा मीटिंग में पहुंचे लेकिन तब तक मीटिंग समापन की और थी। सूत्रों के अनुसार प्रभात झा ने इस बात की नाराज़गी जाहिर की और कईयों को फटकार भी लगाई।
आरएसएस के मुद्दे पर जमकर बरसे झा
मीडिया से चर्चा में आरएसएस के मुद्दे पर कांग्रेस के वचन पत्र में किये गए वादों पर झा जमकर बरसे। उन्होंने कहा की जनता 28 नवम्बर को मतदान कर कांग्रेस पर प्रतिबन्ध लगाएगी।
You may also like
-
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, 40 किमी की रफ्तार से हवाएं और कई जिलों में बारिश का अलर्ट
-
शिवपुरी में पत्नी को दोस्त के साथ देखकर भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर दोनों को पीटा
-
हेड कॉन्स्टेबल की 46 अचल संपत्तियों की जांच, भोपाल से हो रही मॉनीटरिंग; जमीन सौदों पर संदेह
-
शहीद जवान के परिवार को अब मिलेंगे ₹50-50 लाख, CM मोहन यादव ने सहायता राशि में किया बदलाव
-
भोपाल के JP अस्पताल में 3 डॉक्टरों की भूख हड़ताल, वेतन और स्टाइपेंड नहीं मिलने से नाराजगी
