-कल संसद की कार्यवाही में हुए थे शामिल
नई दिल्ली। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बसपा सांसद ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
कुंवर दानिश अली ने बताया कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। उन्होंने बताया कि मैंने कल यानी सोमवार को संसद की कार्यवाही में हिस्सा भी लिया था।
दानिश अली ने ट्वीट कर कहा कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हों वे खुद को आइसोलेट कर लें और कोविड टेस्ट करा लें। दानिश अली ने बताया कि उन्हें अभी कोरोना के हल्के लक्षण हैं, उन्होंने उम्मीद जताई कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
देश में बढ़ रहा ओमिक्रोन का खतरा : बता दें कि देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ रहा है। देशभर में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 200 हो गए हैं। सोमवार को ओमिक्रोन के 18 नए मामले सामने आए हैं।
ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में हैं। इन दोनों राज्यों में ओमिक्रोन के 54-54 मामले हैं। इसके अलावा तेलंगाना में 20, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14, यूपी में 2 और आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मामले हैं।
You may also like
-
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, कहा- लाठी चार्ज के वीडियो देखने का समय नहीं है!
-
UCC बिल पास होने के बाद सीएम मोहन यादव के बयान पर छिड़ी सियासी बहस!
-
मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, पतंजलि, रिलायंस समेत कई कंपनियों से वापस ली जाएगी औद्योगिक जमीन
-
CJP का प्रदर्शन जारी- 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CJP का दावा सरकार ने बढ़ाया बातचीत का हाथ, अभी तक की 5 बड़ी खबरें जानिए….
-
संसद में छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, कार्यवाही बार-बार बाधित हुई!
