नई दिल्ली। देश कोरोनावायरस के संक्रमण से संघर्ष कर रहा है। लोग घरों में कैद है, सरकार ने उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए कुछ राहत की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मौजूदा हालात पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए राहत पैकेज का ऐलान जल्द किया जाएगा। निर्मला ने कहा- अगले तीन महीने तक किसी भी एटीएम से पैसे निकालने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस रखने की शर्त को भी खत्म कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने और पैन-आधार लिंक करने की तारीख भी 30 जून तक बढ़ा दी गई है।
आम आदमी को राहत देने के चार बड़े कदम
3 महीने तक किसी भी एटीएम से पैसे निकालने पर चार्ज नहीं लगेगा
खातों में मिनिमम बैलेंस रखना भी जरूरी नहीं
आईटीआर रिटर्न फाइल करने की तारीख भी 30 जून तक बढ़ाई गई
पैन-आधार लिंक करने की तारीख भी 30 जून तक बढ़ाई गई
You may also like
-
₹2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने किया बड़ा ऐलान
-
दिल्ली में छात्रों के लिए बनेगा 10 हजार बेड वाला हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
-
मोबाइल EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, निकाला खून
-
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन जांच 3 विदेशी पहुंचे इंटरनेशनल फ्लाइट तक; Air India को नोटिस
-
UCC पर NDA में दरार? JDU के विरोध से बढ़ी BJP की चिंता
