मध्य प्रदेश में आखिरकार शिवराज सिंह चौहान ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. बुधवार सुबह शिवराज मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि जनता ने हमें स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है. कांग्रेस ने 121 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंप दी. उनके इस अंदाज़ एंग्री यंग मेन अमिताभ बच्चन की फिल्म मैं आज़ाद हूँ याद आ गई।
शिवराज ने कहा कि हमने फैसला किया है कि स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण हम सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेंगे. मैं अपना इस्तीफा देने महामहिम राज्यपाल के पास जा रहा हूं. इतना कहने के बाद शिवराज फौरन कुर्सी से उठे और सीधे राजभवन की ओर रवाना हो गए. इस्तीफे के बाद शिवराज ने कहा कि अब मैं आजाद हूं. राज्यपाल से मिलने के बाद शिवराज ने कहा कि इस्तीफा देकर आया हूं. पराजय की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया.
You may also like
-
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
शिक्षक दिवस पर प्रदेश सरकार 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को करेगी राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित
-
एशियन गेम्स 2026 से पहले भोपाल में भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम तैयारी शिविर
-
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: 7 साल तक नहीं बदली पानी की लाइन, मौतों के बाद 7 महीने में हुआ काम
-
मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों से धोखाधड़ी का पर्दाफाश
