Sonam Lover Raj Kushwaha

Sonam Lover Raj Kushwaha

ये है सोनम का आशिक राज कुशवाहा! प्लाईवुड की दुकान से शुरू हुआ प्यार, हनीमून में पहुंचा खौफनाक अंजाम तक

Share Politics Wala News

 

Sonam Lover Raj Kushwaha: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हुई हत्या ने पूरे देश को चौंका दिया है।

यह केस जितना साधारण लग रहा था, इसकी परतें उतनी ही खौफनाक निकलती गईं।

अब इस मामले में मेघालय पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही हत्या की साजिश रची है।

पुलिस ने इस मामले में सोनम के अलावा चार और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

उससे ज्यादा हैरान करने वाली जो बात सामने आई है, वो ये कि सोनम ने यह सब अपने प्रेमी के लिए किया।

आइए जानते हैं सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा आखिर कौन है? जिसके लिए सोनम ने अपने पति की बलि दे दी।

कौन है राज कुशवाहा?

सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाहा उम्र में उससे करीब 5 साल छोटा है।

दोनों की मुलाकात इंदौर में एक प्लाईवुड की दुकान पर हुई थी।

दरअसल, सोनम के पिता की एक माइका फैक्ट्री है।

जिसमें सोनम एचआर के पद पर काम करती थी और राज कुशवाहा उसी फैक्ट्री में मैनेजर के रूप में कार्यरत था।

काम के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।

राज और सोनम का अफेयर शादी से पहले शुरू हुआ था।

हालांकि, सोनम के परिवार ने उसकी शादी राजा रघुवंशी से तय कर दी, जो इंदौर के एक प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी थे।

शादी 11 मई 2025 को हुई, लेकिन यह रिश्ता महज 9 दिनों तक ही टिक सका।

सोनम अपने पुराने प्रेमी को नहीं भूल सकी और उससे लगातार संपर्क में रही।

हनीमून बना हत्याकांड?

शादी के कुछ ही दिनों बाद सोनम और राज ने राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

सोनम ने राज और उसके साथियों – विक्की ठाकुर और आनंद – के साथ मिलकर हनीमून ट्रिप को हत्या में बदलने की योजना बनाई।

सोनम ने अपने पति को हनीमून के लिए मेघालय ले जाने का प्रस्ताव रखा।

इसके बाद 20 मई को कपल बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचा और मां कामाख्या देवी के दर्शन किए।

वहां से दोनों शिलॉन्ग पहुंचे और स्कूटी किराए पर ली।

23 मई को राजा और सोनम आखिरी बार अपने परिवार से संपर्क में आए।

उसके बाद दोनों लापता हो गए। शुरू में लगा कि यह कोई लूट की वारदात है।

लेकिन 11 दिन बाद 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश शिलॉन्ग के पास एक गहरी खाई में मिली।

शव के पास एक तेजधार लकड़ी काटने वाला औजार (दाओ), राजा की घड़ी, चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट गायब थे।

पुलिस को वहां एक सफेद महिला शर्ट भी मिली जो सोनम की हो सकती है।

कैसे पकड़ी गई सोनम?

शुरुआत में माना गया कि राजा और सोनम के साथ लूट हुई है।

हत्यारों ने लूट के इरादे से उनके ऊपर हमला किया होगा।

राजा की हत्या के बाद सोनम की तलाश तेज हो गई।

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसओटी और ड्रोन को शामिल करते हुए एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया।

खाई में एनडीआरएफ के जवान उतारे गए और चप्पे-चप्पे को खंगाला गया।

हालांकि, सोमवार को जब सोनम के सरेंडर की खबर आई, तो कहानी पूरी तरह से बदल गई।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ट्वीट कर बताया, सात दिनों के भीतर मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है और महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से पता चला कि सोनम लगातार राज कुशवाहा के संपर्क में थी।

इनपुट्स के आधार पर इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस को अलर्ट किया।

इसके बाद सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में सरेंडर कर दिया।

3 हमलावर अरेस्ट, सुपारी दी गई थी

मेघालय पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर पहले बताया कि मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें 2 इंदौर से और एक ललितपुर से हैं। आरोपियों के नाम राज कुशवाहा, विशाल चौहान और आकाश राजपूत है।

इधर राजा अपडेट के मुताबिक बीना एसडीओपी नीतेश पटेल ने बताया कि मामले के चौथे आरोपी आनंद को बसारी गांव से हिरासत में ले लिया गया है।

मेघालय डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग ने बताया कि मामले में सुपारी किलिंग की पुष्टि हो चुकी है।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे प्लान का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा था, इसमें उसका साथ विशाल, आकाश और आनंद ने दिया था।

राजा की मां बोली- सोनम को फांसी दो

राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि ये रिश्ता 1 अक्टूबर 2024 को समाज की परिचय पुस्तिका के जरिए हुआ था।

रिश्ता तय होने के बाद एक बार राजा ने कहा था कि सोनम मुझमें इंटरेस्ट नहीं ले रही है।

शादी के बाद 11 से 20 मई तक सोनम हमारे यहां रही। उसके व्यवहार में कोई परेशानी नहीं थी।

शादी के बाद घर में शिलॉन्ग जाने की कोई बात नहीं हुई थी। सोनम ने घूमने जाने की बात की थी, लेकिन राजा ने मना कर दिया था।

बाद में राजा ने कहा- सोनम ने टिकट करा ली है, अब मैं क्या करूं? छह-सात दिन का टूर था, तो मैंने भी कहा कि चले जाओ।

जाने के एक दिन पहले वे शॉपिंग करने गए थे, लेकिन उसने वापसी की टिकट नहीं कराई थी।

फिलहाल, राजा के परिजन का कहना है कि यदि सोनम इस हत्याकांड में शामिल है तो उसे मौत की सजा होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *