नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को उनकी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या : नेशनहुड इन आवर टाइम्स’ में हिंदू धर्म की तुलना आतंकी समूहों से करने के लिए फटकार लगाई।
उन्होंने कहा, यह वही शख्स हैं, जो पाकिस्तान गए थे और वहां की सैन्य अकादमी में ठहरकर भारत के हितों को नुकसान पहुंचाया था।
उन्होंने कहा कि खुर्शीद वही शख्स हैं जिन पर केंद्र की ओर से विकलांगों के लिए दिए गए पैसे के गबन का आरोप लगा था। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा, यह बहुत शर्म की बात है कि खुर्शीद ने पूरे धर्म को इस तरह से बदनाम किया है, जो सहनशीलता से परे है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस क्या कर रही है? आप लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि हम इसे सहन कर लेंगे। आपको अपने दिमाग का थोड़ा इस्तेमाल करना चाहिए।
वहीं अपनी पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने यह किताब हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए लिखी थी।
खुर्शीद ने कहा, ‘जो कोई भी राजनीति करना चाहेगा, करेगा और जो कोई किताब लिखना चाहेगा लिखेगा। मेरी पुस्तक हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने और लोगों को यह समझाने के लिए है कि सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या पर फैसला एक अच्छा फैसला था।’
You may also like
-
पीआईबी भोपाल के नेतृत्व में जम्मू पहुंचे पत्रकारों के अध्ययन दल ने जम्मू की पीआईबी निदेशक सुनेहा जलाली से की भेंट
-
सोनिया गांधी वोटर लिस्ट केस में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश किया रद्द
-
आस्था और इतिहास का अद्भुत संगम: उत्तर भारत का गौरव है जम्मू का ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर
-
दिल्ली में IAS अफसरों के लिए बनेंगे 160 नए फ्लैट, ₹319 करोड़ होंगे खर्च
-
IIT बॉम्बे छात्र साहिल की मौत पर बवाल, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला सस्पेंड
