Sadanira Samagam: मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छह दिवसीय सदानीरा समागम का आयोजन किया जाएगा।
वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित इस समागम का शुभारंभ भोपाल के भारत भवन में 20 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
इस आयोजन देश के ख्यात अभिनेता, कलाकार, विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।
इस समागम की जानकारी वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव और मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार डॉ.श्रीराम तिवारी ने दी।
20 से 25 जून आयोजन, CM करेंगे शुभारंभ
मध्यप्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ‘सदानीरा समागम’ का आयोजन 20 से 25 जून तक भारत भवन में किया जा रहा है।
यह आयोजन केवल जल संरक्षण का संदेश नहीं देगा, बल्कि लोक संस्कृति, परंपरा और विचारों की धारा को भी प्रवाहित करेगा।
आयोजन का शुभारंभ 20 जून को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। अध्यक्षता संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी करेंगे।
‘सदानीरा समागम’ का आयोजन वीर भारत न्यास द्वारा किया जा रहा है।
न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान मध्यप्रदेश सरकार की महत्कांक्षी पहल है।
इसके तहत विगत वर्ष से प्रदेश की नदियों, जलाशयों, प्राचीन जलस्रोतों, जल संरचनाओं को संरक्षित, संवर्धित एवं पुनरुद्धार के साथ ही आम जन को इस अभियान से जोड़ा गया है।
जल गंगा संवर्धन अभियान में सदानीरा समागम एक व्यापक और जीवंत प्रयास है, जो हमारी सांस्कृतिक स्मृतियों को फिर से प्रवाहित करने का संकल्प है।
यह अभियान नदियों, जलाशयों और पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण का राज्यव्यापी प्रयास है, जिसमें आमजन की सहभागिता अहम है।
समागम में प्रवाह फिल्म समारोह, लय, ताल और जल पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम, नदी आधारित कविताओं का पुनर्पाठ नदीनामा, प्रकाशन लोकार्पण, जल संरक्षण व संवर्धन पर आधारित प्रदर्शनियां, कायार्शालाएं होंगी।
6 दिन ऐसे होंगे कार्यक्रम
20 जून – अंतरंग सभागार में शाम 6:30 बजे
- फिल्म प्रदर्शन: ‘सदानीरा’ और ‘अमृतस्य नर्मदा’
- संगीत और कविता: ‘साउंड ऑफ रिवर’ (स्मिता नागदेव, राहुल शर्मा)
- नृत्य नाटिका: ‘हमनवा’ – तिस्ता और गोदावरी संवाद (विदुषी शमा भाटे, पुणे)
21 जून – प्रात: 10 बजे अभिरंग सभागार
- प्रवाह जल एकाग्र डॉक्यू ड्रामा फिल्मों का प्रदर्शन
- सायं 6:30 बजे ‘नदी नामा’ – नदी आधारित कविताओं का पुनर्पाठ (करन राजदान, अन्नू कपूर, पीयूष मिश्रा, नवनी परिहार सहित अन्य)
- नृत्य नाटिका: ‘निशब्द भेदा’ (विदुषी शमा भाटे)
22 जून को सुबह 10 बजे
- प्रातः: डॉक्यू ड्रामा फिल्मों का प्रदर्शन
- शाम: ‘जानकी बैंड’ (जबलपुर),नृत्य नाटिका ‘प्राणे जलम्’ (पद्मश्री गीता चंद्रन, दिल्ली)
23 जून को शाम 6:30 बजे
- ‘नर्मदा – जीवन प्रवाह’ (स्वागतिका स्वाई, संगीता शर्मा)
- ‘कालिंदी – आज की कथा’ (बी. नागराज, बेंगलुरू)
24 जून को शाम 6:30 बजे
- वैचारिक समागम: ‘अथ नदी कथा’(देशभर से जल विशेषज्ञ, लेखक और चिंतक शामिल)
- नृत्य नाटिका: ‘जलम् अमृत’ (निशा त्रिवेदी, दिल्ली)
25 जून को शाम 6:30 बजे
- शास्त्रीय गायन: ‘पुरबिया’ (डॉ. रीता देव, पं. भोलानाथ मिश्र, बनारस)
- नृत्य नाटिका: ‘जीवनम्’ (बिम्बावती देवी, मणिपुरी शैली, कोलकाता)
प्रदर्शनियां
- ‘अमृतस्य नर्मदा’ – फोटोग्राफर राजेन्द्र जांगले के छायाचित्र
- ‘जलचर’ – विज्ञान परिषद एवं संग्रहालय द्वारा जलीय जीवन पर केंद्रित
- ‘बावडिय़ां’ – पुरातत्व संचालनालय की प्रस्तुति
- जल गंगा संवर्धन अभियान – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी
कार्यशालाएं
- ‘जल, जंगल, जीवन’ – जनजातीय स्मृतियों का चित्रांकन
- ‘जलरंग’ चित्रांकन – देशभर के चित्रकारों की सहभागिता (अनुराग मेहता, विवेक प्रभु केलुस्कर, अमोल पवार, सपना रायकवार आदि)
You may also like
-
कांग्रेस पार्षद की लव जिहाद फैक्ट्री … हिन्दू लड़की फंसाने पर एक लाख, निकाह पर दो लाख का ऑफर
-
इन विभागों में होगी तबादलों की बारिश, शिक्षा और स्वास्थ में लम्बी सूची
-
मूंग खरीदी पर MP में सियासी संग्राम: CM के फैसले पर श्रेय की होड़, 19 जून से शुरू होगा पंजीयन
-
A.S. म्यूजिकल ग्रुप का 7वां सीजन – “एक दूसरे से करते हैं प्यार हम” थीम पर संगीतमय संध्या का आयोजन
-
पचमढ़ी में BJP का प्रशिक्षण शिविर: आज शाह करेंगे उद्घाटन, 16 को राजनाथ करेंगे समापन