यूथ कांग्रेस भोपाल के पूर्व अध्यक्ष आबिद मुबारक ने अपने नेता के जन्मदिन को सेवा दिवस के तौर पर मनाकर एक मिसाल कायम की
भोपाल। छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ का जन्मदिन सेवादिवस के रूप में मनाया गया। इस अनूठे तरीके से जन्मदिन मनाने की सोच यूथ कांग्रेस भोपाल केपूर्व अध्यक्ष आबिद मुबारक की रही।
मालूम हो कि मध्यप्रदेश से कांग्रेस के एक मात्र सांसद हैं नकुल नाथ। कांग्रेस भोपाल के पूर्व अध्यक्ष, आबिद मुबारक के द्वारा सेवा कार्य दिवस के रूप में मनाया गया।
आबिद अपनी टीम के साथ भोपाल के “शिशु भवन” मदर टेरेसा मिशनरी ऑफ चैरिटी सिस्टर्स मैं गए। वहां बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किए एवं आश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर श्री नकुल नाथ जी का जन्मदिन मनाया।
इस सेवा कार्य में उनके साथ सौरव सिंह, अकरम खान ,राज गोरी ,विक्की जैन ,ईशा अहमद ,मोहम्मद फारुख, रघुवीर गौर ,शाहरुख आदि शामिल हुए। इस तरह से जन्मदिन मनाने के आबिद के प्रयास को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और आम लोगों ने सराहा।
You may also like
-
नवरात्रि में मां बिरासिनी के दरबार में उमड़ती है श्रद्धा, दसवीं शताब्दी से आस्था का केंद्र है प्राचीन धाम
-
इंदौर में 150 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ
-
सेवा संकल्प अभियान में मध्यप्रदेश के युवाओं का ऐतिहासिक कीर्तिमान
-
इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव
