इंदौर। लॉकडाउन ने प्रदुषण तो कम किया ही मौसम भी सामान्य होता दिख रहा है। इस बार देश के कई शहरों में तापमान कम रहा। भीषण गर्मी में थोड़ी राहत रही। इंदौर में पिछले आठ सालो में सबसे कम गर्म रहा मई का महीना। इस साल मई में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 42.4 डिग्री तक ही पहुंचा। तापमान ज्यादा ना बढ़ने का एक बड़ा कारण लॉक डाउन भी बताया जा रहा है, क्योंकि लॉक डाउन के कारण उद्योगों और वाहनों का संचालन बंद रहा, जिससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंचा जो 24 और 25 मई को रिकार्ड किया गया। इससे पहले पिछले 10 सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान वर्ष 2012 में रिकार्ड किया गया था, जब मई में पारा 42 डिग्री तक ही पहुंचा था। 2012 के अलावा शेष नौ सालों में मई का अधिकतम तापमान कभी भी 42.5 डिग्री से नीचे नहीं गया है।
इंदौर मौसम केंद्र के सहायक मौसम वैज्ञानिक विवेक छालोत्रे ने बताया कि साल में सर्वाधिक गर्मी आमतौर पर मई माह में ही दर्ज होती है। इस साल अधिकतम तापमान पिछले सालों की तुलना में ज्यादा नहीं रहा। हालांकि यह अंतर बहुत कम है। लेकिन गर्मी के कम होने का एक बड़ा कारण लॉक डाउन भी रहा है, क्योंकि लॉक डाउन के दौरान सभी उद्योग, कारखानों और वाहन तक बंद रहे हैं। इसके कारण ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन कम हुआ। इसके कारण भी तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई।
You may also like
-
लोकसभा में भारी हंगामा, 8 सांसद निलंबित, राहुल गांधी को चीन मुद्दे पर बोलने से रोका गया, टैरिफ डील पर भी सवाल!
-
भारत–अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप का यू-टर्न, भारत पर टैरिफ घटाकर 18% किया
-
मंत्री सारंग ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक भारत विस्तार (VISTAAR) प्लेटफॉर्म से किसानों को जोड़ने के दिए निर्देश
-
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR-प्रभावित परिवारों संग CEC से की मुलाकात
-
सोनम वांगचुक सुनवाई: केंद्र सरकार ने कहा है कि सोनम वांगचुक लद्दाख को नेपाल या बांग्लादेश जैसा बनाना चाहते हैं।
