BJP President Hemant Khandelwal: मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान अब औपचारिकता भर रह गया है।
बैतूल विधायक और पूर्व सांसद हेमंत विजय खंडेलवाल मध्यप्रदेश भाजपा के निर्विरोध नए अध्यक्ष बन गए हैं।
चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर और पर्यवेक्षक सरोज पांडे के सामने नामांकन दाखिल कराया गया।
मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई नामांकन प्रक्रिया में हेमंत खंडेलवाल के अलावा किसी और ने नाम दाखिल नहीं किया।
संघ के करीबी और सीएम डॉ. मोहन यादव की पसंद खंडेलवाल के नाम पर बाकी बड़े नेताओं ने भी राजामंदी दे दी है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद अब बस बुधवार को नाम का ऐलान होना बाकी है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा, वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव मौजूद रहे।
मालवा, चंबल और महाकौशल के बाद अब बैतूल की बारी
मालवा-निमाड़ क्षेत्र से भाजपा ने सबसे ज्यादा 8 बार संगठन को नेतृत्व दिया।
भाजपा के पहले प्रदेशाध्यक्ष रहे सुंदरलाल पटवा मंदसौर के थे और इस पद पर वे दो बार रहे।
पहली बार 1980 से 1983 तक और दूसरी बार 1986 से 1990 तक।
इसके बाद रतलाम के लक्ष्मीनारायण पाण्डे 1994 से 1997 तके प्रदेशाध्यक्ष रहे।
मालवा क्षेत्र से धार के विक्रम वर्मा 2000 से 2002 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे।
इसी तरह देवास से पूर्व सीएम कैलाश जोशी ने 2002 से 2005 तक संगठन का नेतृत्व किया।
उज्जैन के सत्यनारायण जटिया फरवरी 2006 से नवंबर 2006 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे।
खंडवा सांसद रहे नंदकुमार सिंह चौहान इस पद पर 2016 से 2018 तक रहे।
ग्वालियर-चंबल से संगठन को 4 बार नेतृत्व मिला।
नरेंद्र सिंह तोमर को दो बार कमान सौंपी गई। पहली बार वे 2006 से 2010 तक और दूसरी बार 2012 से 2014 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे।
इसके बाद कमान प्रभात झा को मिली, वे 2010 से 2013 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे।
मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी चंबल से हैं। उन्हें 2020 में संगठन की कमान सौंपी गई थी।
इसी तरह महाकौशल क्षेत्र से दो बार प्रदेशाध्यक्ष मिला।
पहली बार शिवप्रसाद चनपुरिया 1985 से 1986 से तक अध्यक्ष रहे।
दूसरी बार राकेश सिंह को मौका मिला। वे 2018 से 2020 तक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रहे।
मध्य क्षेत्र से एक ही बार संगठन के नेतृत्व का मौका मिला।
प्रदेश का सीएम बनने से पहले शिवराज सिंह चौहान मई 2005 से फरवरी 2006 तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे।
अविभाजित मध्य प्रदेश के समय छत्तीसगढ़ के दो नेता भी एमपी भाजपा अध्यक्ष रहे।
रायगढ़ से लखीराम अग्रवाल ने 1990 से 1994 तक और नंदकुमार साय ने 1997 से 2000 तक प्रदेश संगठन की कमान संभाली थी।
अब बैतूल जैसे आदिवासी और अपेक्षाकृत कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्र से खंडेलवाल को अध्यक्ष बनाना भाजपा के क्षेत्रीय संतुलन और आदिवासी वोटबैंक पर फोकस को दर्शाता है।
जानें कौन हैं मध्य प्रदेश BJP के नए अध्यक्ष
हेमंत खंडेलवाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और संघ से जुड़े रहे हैं।
संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबा अनुभव उन्हें अन्य दावेदारों से आगे खड़ा करता है।
हेमंत 2007 में बैतूल लोकसभा सीट से सांसद बने थे और वर्तमान में बैतूल विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक हैं।
विवादों से दूर रहने के चलते हेमंत खंडेलवाल को संघ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के अन्य नेताओं का समर्थन मिल रहा है।
एक नजर में हेमंत खंडेलवाल
- जन्म: 3 सितंबर 1964, मथुरा, उत्तर प्रदेश
- पिता: स्व.विजय खंडेलवाल (तीन बार बैतूल से भाजपा सांसद)
- शिक्षा: कानून की पढ़ाई की, पेशे से व्यवसायी
- परिवार: एक बेटा और एक बेटी
- पार्टी से गहरा जुड़ाव, लंबे समय से संगठन में सक्रिय
राजनीतिक सफर और अनुभव
- 2007-2009: पिता के निधन के बाद बैतूल से लोकसभा उपचुनाव में सांसद बने
- 2010-2013: भाजपा बैतूल जिला अध्यक्ष
- 2013-2018 और 2023-वर्तमान: दो बार विधायक चुने गए
- 2014-2018: शिवराज सरकार में राज्य भाजपा कोषाध्यक्ष
- 2022: पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी प्रभारी
- 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 जिलों के समन्वयक
- वर्तमान: कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष
You may also like
-
1000 करोड़ घोटाला: कांग्रेस ने फूंका संपतिया उइके का पुतला, मंत्री से इस्तीफा और CBI जांच की मांग
-
टेक ऑफ के बाद आ गया था 900 फिट नीचे, AI का एक और प्लेन क्रैश होने से बचा
-
महर्षि व्यास से एआई तक गुरु का बदलता परिदृश्य
-
नितीश कुमार और नरेंद्र मोदी की साथ वाली तस्वीर ने बिहार की राजनीति में ला दिया नया मोड़
-
डिंडौरी कलेक्टर नेहा मारव्या के एक आदेश पर हुआ विवाद, 24 घंटे में बदला आदेश