Operation Sindhu Shuts Down: ईरान और इजराइल के बीच जारी सैन्य तनाव के चलते भारत ने बीते सप्ताह ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया था।
जिसके तहत दोनों देशों से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया।
बुधवार सुबह इस अभियान के अंतिम चरण में 224 भारतीयों को इजराइल से भारत लाया गया।
इससे पहले मंगलवार देर रात 282 भारतीयों को लेकर एक फ्लाइट ईरान के मशहद से दिल्ली पहुंची थी।
इस तरह ऑपरेशन सिंधु के तहत कुल 3394 भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया है।
दूतावास ने बंद किया इवैक्युएशन डेस्क
भारतीय दूतावास ने मंगलवार रात घोषणा की कि ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम होने के बाद, निकासी अभियान ‘ऑपरेशन सिंधु’ को समाप्त कर दिया गया है।
साथ ही, नागरिकों को रजिस्टर करने के लिए खोला गया इवैक्युएशन डेस्क भी बंद कर दिया गया है।
हालांकि, भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया कि हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है।
यदि ईरान या इजराइल में स्थिति फिर से बिगड़ती है, तो रणनीति में बदलाव किया जाएगा।
भारतीयों को सलाह: जहां हैं, वहीं रहें
दूतावास ने एक पोस्ट के जरिए मशहद जाने की योजना बना रहे नागरिकों को वहीं रुकने की सलाह दी।
साथ ही, पहले से होटल में ठहरे लोगों को मशहद की सद्र होटल में स्थानांतरित होने के निर्देश दिए गए हैं।
सद्र होटल में 26 जून तक के लिए कमरे आरक्षित रखे गए हैं ताकि लोगों को हालात सामान्य होने का भरोसा मिल सके।
होटलों से रवानगी और समन्वय के लिए टेलीग्राम चैनल और हेल्पलाइन जारी रहेंगी, जिससे किसी को आवश्यकता पड़ने पर सहायता मिल सके।
भारत के विदेशों में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन
ऑपरेशन का नाम | साल | स्थान/संकट | निकाले गए लोग | विशेषताएं |
1. ऑपरेशन गंगा | 2022 | यूक्रेन (युद्ध) | 20,000+ | छात्रों को पड़ोसी देशों के जरिए निकाला |
2. ऑपरेशन कावेरी | 2023 | सूडान (गृहयुद्ध) | 3,800+ | जेद्दा के जरिए एयरलिफ्ट |
3. ऑपरेशन अजायि | 2021 | अफगानिस्तान | 500+ | सीक्रेट मिशन, एयरफोर्स की मदद |
4. ऑपरेशन देवी शक्ति | 2021 | अफगानिस्तान | 800+ | सिखों और हिंदुओं की भी निकासी |
5. ऑपरेशन मित्र शक्ति | 2023 | तुर्किये (भूकंप) | – | NDRF और तकनीकी सहायता |
6. ऑपरेशन संजीवनी | 2020 | मालदीव (कोविड) | – | मेडिकल सप्लाई, नेबरहुड फर्स्ट नीति |
You may also like
-
मिल गया सोनम की लव स्टोरी का ‘हीरो’,राजा के मर्डर के लिए बनाए थे प्लान A, B और C
-
अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए सरकार मना रही ‘संविधान हत्या दिवस’- खड़गे
-
‘मेरे कंधे पर मेरा तिरंगा, जय हिंद, जय भारत’, अंतरिक्ष से देश के लिए शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश
-
राजा हत्याकांड- सोनम के लैपटॉप की शिलॉन्ग पुलिस को तलाश, तांत्रिक क्रिया का शक गहराया
-
इतना पीटा कि 7 डंडे टूट गए… नाखून प्लास से खींचे… कहानी आपातकाल में तानाशाही के खिलाफ खड़े रहे बरेली के ‘अटल’ की